Moradabad News: ‘ये खिलौना अपने पास ही रख ले’… गुस्से में दामाद ने तमंचा दिखाया तो सास ने दिया जवाब, मार दी गोली!

Moradabad News: ‘ये खिलौना अपने पास ही रख ले’… गुस्से में दामाद ने तमंचा दिखाया तो सास ने दिया जवाब, मार दी गोली!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में हुई वारदात से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यहां एक युवक ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी युवक की पत्नी और मृत महिला की बेटी ने केस दर्ज कराया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था.

दरअसल, मझोला थाना इलाके में दामाद ने अपनी ही सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दामाद और सास के बीच कहासुनी हो गई थी. आरोपी ने गुस्से में तमंचा दिखाया तो सास ने जवाब दिया कि ये खिलौना अपने पास ही रख ले. इसी बात से भड़के दामाद ने गोली चला दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मुरादाबाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पत्नी ने दर्ज कराया केस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की बेटी और आरोपी की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलनवाज और उसके दोस्त मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नशे के आदी थे और नशे की हालत में ही इस हत्या को अंजाम दिया गया. जानकारी यह भी सामने आई है कि दामाद और सास के बीच पहले से विवाद चल रहा था.

पैसों को लेकर था विवाद

आरोपी की पत्नी ने बताया कि पैसों के लेकर विवाद चल रहा था. जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया उस दिन भी विवाद हुआ था. आरोपी पैसों के लेन-देन को लेकर दबंगई दिखाता था और अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित करता था. यह वारदात 12 फरवरी की शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट हुई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply