मुझे नहीं, बेटी को चाहते हो.. पति से ये बात कहकर मां ने काटी 3 साल की बेटी की गर्दन, गोरखपुर में पिता ने जो बताया सुनकर सन्न रह जाएंगे…

गोरखपुर में मां ने 3 साल की मासूम बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। कमरे में जिस जगह पर वार किया, वहां जमीन पर 4 इंच का गड्‌ढा हो गया है।
दीवार पर बनी अलमारी में पूजा घर है, भगवान की तस्वीरों पर बच्ची के खून के छींटे दिख रहे थे। घर के कोने में बेटी अदिति के खिलौने देखकर मायूस हो रहे पिता त्रिवेणी खुद को कोस रहे थे-

बेटी मेरी वजह से मर गई। मैं दूसरी शादी नहीं करता, तो बेटी जिंदा होती। वो बेटी से चिढ़ती थी, उसकी टॉफियां खा जाती थी, इसलिए मैंने डांटा था… क्या पता था कि वो बेटी को ही मार डालेगी।वह आगे कहते हैं- बेटी की गर्दन पर रस्सी कस दी, 4 बार कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किए। बेटी की गर्दन कटकर अलग हो गई। जब बेटी 6 महीने की थी, उसकी बीमार मां की मौत हो गई थी। परिवार के दबाव में मैंने दूसरी शादी पूजा से की। वो मेरी बेटी से चिढ़ती थी, कहती कि तुम मुझे नहीं, अपनी बेटी को ही चाहते हो।शादी के सिर्फ 25 दिन के अंदर ही उसने मेरी बेटी को मार डाला। एक मां ने बेटी को किन हालात में मार डाला? फिर उस मां के साथ गांव के लोगों ने क्या किया? ये जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम पिपराइच के गांव बिजहरा में पहुंची। पढ़िए रिपोर्ट…

रिश्तेदार परिवार को संभाल रहे, पिता खिलौने देखकर रो रहे
गांव में त्रिवेणी मौर्य के घर के बाहर महिलाएं बैठी दिखीं। कुछ महिलाएं रो रही थीं, रिश्तेदार महिलाएं उन्हें संभालती दिखीं। गांव के जो पुरुष वहां पर मौजूद थे, उन्होंने महिलाओं से बात करने से मना किया।

घर के बाहर ही बरादमे के एक कोने में त्रिवेणी मौर्य बैठे दिखे। चेहरे पर उदासी थी, हाथ में बेटी अदिति का खिलौना था। वह लगातार उस खिलौने को पलट-पलटकर देखे जा रहे थे। आंख में आंसू थे, लोग उन्हें समझा रहे थे कि हिम्मत रखिए, आपकी क्या गलती है?त्रिवेणी कहते हैं- मैं पूजा से दूसरी शादी नहीं करता, कोई जरूरत भी नहीं थी। कम से कम मेरी फूल जैसी बेटी जिंदा होती। मैं सोचता था कि पूजा बेटी को मां जैसा प्यार देगी, उसकी अच्छी परवरिश करेगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मगर उसने तो बेटी को मार ही डाला।

Leave a Reply