मां ने बेटे की गला रेतकर’ की हत्या, पति ने विवाहेत्तर संबंध का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस!.

पुलिस ने बताया कि मौके से एक चाकू और लोहे की छड़ भी बरामद की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का बिहार के छपरा जिले के अपने पैतृक गांव के एक ट्रक चालक के साथ संबंध है।

Delhi Mother kills son husband accuses her of extramarital affair police investigating

Delhi Toddler Murder: बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर छह वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि परिवार ने इस हत्या के पीछे मां की भूमिका होने का आरोप लगाया है।

शख्स के साथ विवाहेतर संबंध का दावा

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां मंगलवार से घर से लापता है और वह अपने साथ लड़के को भी ले गई थी। परिवार का दावा है कि महिला का एक शख्स के साथ विवाहेतर संबंध है। पुलिस ने बताया कि लवकुश रणहौला में एक किराए के मकान में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहता था।

उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचित किया कि बच्चे का शव निर्माणाधीन इमारत के अंदर पड़ा है। पुलिस को संदेह है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को इस स्थान पर लाकर फेंका गया होगा, क्योंकि घटनास्थल के आसपास खून के निशान सीमित मिले।

पुलिस ने बताया कि मौके से एक चाकू और लोहे की छड़ भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का बिहार के छपरा जिले के अपने पैतृक गांव के एक ट्रक चालक के साथ संबंध है।

छावला में कार सवार को मारी गोली

एक अन्य मामले में दिल्ली के छावला इलाके में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को इस हत्या में विदेश में बैठे एक गिरोहबाज की संलिप्तता का संदेह है। मृतक की पहचान छावला क्षेत्र के निवासी बलवान गहलोत के रूप में हुई है और उसकी गोली मारकर तब हत्या कर दी गई, जब वह कार से जा रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूटर सवार कुछ हमलावरों ने कथित रूप से उसपर गोली चलाई और हमले के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गहलोत गंभीर रूप से घायल मिला। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply