चार बेटियों की मां ने 5वीं बेटीˈ का किया सौदा, 2.10 लाख रुपये में बेचा, गिरफ्तार!

पुलिस ने बताया कि मामला रविवार को तब सामने आया जब आरोपी मोगा के खरीदार को नवजात बच्चा देने के लिए गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के पास एक पार्क में इकट्ठा हुए। हालांकि, एक लोकल आदमी ने उनकी बातचीत सुन ली और पुलिस को बता दिया।

Chandigarh Mother of four daughters sells her fifth daughter for Rupees 2.10 lakh arrested

पंजाब के लुधियाना से ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार को पुलिस ने एक महिला को कथित तौर पर निःसंतान दंपति को ‘अनचाहा’ नवजात बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला जो पहले से चार बेटियों की मां है ने पांचवी बार भी बेटी होने पर उसे 2.10 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वो उसकी परवरिश नहीं करना चाहती थी।

महिला के साथ ही पुलिस ने मोगा की रहने वाली निःसंतान महिला को भी गिरफ्तार किया है जो बच्चे को खरीदने को राजी हो गई। एडिशनल डीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि इन दोनों के अलावा लुधियाना की महिला के तीन अन्य साथियों के साथ, जिन्होंने इस सौदे पर “बातचीत” की थी, जिसमें एक बीएएमएस डॉक्टर भी शामिल है को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहीद भगत सिंह कॉलोनी, शेरपुर कलां की सुनीता देवी (नवजात बच्चे की मां), नांगल, मोगा की मंदीप कौर (खरीदार), खुद मोहल्ला का प्रवीण (सुनीता का दोस्त), पंजाब माता नगर, लुधियाना की BAMS डॉक्टर मनमीत कौर और संत कबीर नगर, डाबा रोड की उसकी साथी रुचि के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीन और आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनमें अमृतसर की पम्मा नाम की एक आशा वर्कर, आशा नाम की एक प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्स और मोगा की उसकी साथी गुरमीत कौर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मामला रविवार को तब सामने आया जब आरोपी मोगा के खरीदार को नवजात बच्चा देने के लिए गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के पास एक पार्क में इकट्ठा हुए। हालांकि, एक लोकल आदमी ने उनकी बातचीत सुन ली और पुलिस को बता दिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सौंपे जाने से पहले ही मां को पकड़ लिया।

ADCP वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा : “सुनीता ने 13 फरवरी को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया। पांचवीं बच्ची अनचाही थी क्योंकि उसकी पहले से ही चार बेटियां थीं और वह पांचवीं बच्ची को पालना नहीं चाहती थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसने इस बारे में अपनी दोस्त प्रवीण से बात की, जिसने हॉस्पिटल की एक नर्स से कॉन्टैक्ट किया।”बता दें कि ओडिशा के बलांगीर जिले से भी बीते साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां पुलिस ने एक 28 दिन की नवजात बच्ची को बचाया था जिसे उसके माता-पिता ने अत्यधिक गरीबी के कारण कथित तौर पर 20 हजार रुपये के लिए बेच दिया था।

Leave a Reply