दुबई में बैठी मां को मिली बेटे की मौत की खबर: चिकन शॉप पर मामूली विवाद और चाकुओं से गोद डाला दोस्त; कांप उठा बागपत

baghpat news invited to holi feast in baghpat then killed his own friend

Baghpat News: जहां पूरा देश रंगों के त्योहार होली के जश्न में डूबा था, वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघावली अहीर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दोस्ती के नाम पर एक किशोर के साथ ऐसा विश्वासघात हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी…

Baghpat News: जहां पूरा देश रंगों के त्योहार होली के जश्न में डूबा था, वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघावली अहीर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दोस्ती के नाम पर एक किशोर के साथ ऐसा विश्वासघात हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 17 वर्षीय अमृत की उसके ही दोस्तों ने सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

दावत का बुलावा और मौत का जाल
मृतक अमृत, जो बिनौली थाना क्षेत्र के बड़ावद गांव का रहने वाला था, उसे उसके दोस्त समीर ने फोन कर होली की दावत के लिए तितरौदा गांव बुलाया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अमृत अपने भाई सागर और दो अन्य दोस्तों (कार्तिक व बॉबी) के साथ खुशी-खुशी दोस्त के बुलावे पर गया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी होली साबित होगी।

चिकन शॉप पर हुआ विवाद और फिर दरिंदगी
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, तितरौदा गांव में समीर और उसके साथी एक चिकन की दुकान पर गए थे। वहां किसी मामूली बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि समीर और उसके साथियों ने अमृत को घेर लिया। हमलावरों ने अमृत की गर्दन, सीने और कमर पर चाकुओं से एक के बाद एक कई वार किए। अमृत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

सात समंदर पार मां-बहन तक पहुंची चीख
अमृत का परिवार पहले से ही संघर्ष कर रहा था। उसकी मां और बहन घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दुबई में नौकरी करती हैं। जैसे ही उन्हें फोन पर अमृत की हत्या की खबर मिली, वहां कोहराम मच गया। दोनों अब जल्द से जल्द भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं, ताकि अपने लाडले का आखिरी बार चेहरा देख सकें।

पुलिस की कार्रवाई, गांव में तनाव
सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी और अन्य आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी समीर और उसके साथियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply