MS Dhoni 6 मैचों से हुए बाहर, संजू सैमसन नही ये 2 खिलाड़ी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कर सकते हैं माही को रिप्लेस

MS Dhoni 6 मैचों से हुए बाहर, संजू सैमसन नही ये 2 खिलाड़ी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कर सकते हैं माही को रिप्लेस

MS Dhoni: आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम को बड़ा झटका लगा है. सीएसके (CSK) के अब तक 3 बड़े मैच विनर खिलाड़ी चोटिल हो गये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी अब 6 मैचों से बाहर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की पुष्टि की है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चोट की वजह से आईपीएल 2026 के शुरुआती 6 मैचों से बाहर हो गए हैं, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग 11 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कौन लेगा?

संजू सैमसन हैं रेस में सबसे आगे

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के अलावा 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों को अपनी टीम में शामिल किया था. संजू सैमसन का बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलना तय है. हालांकि सीएसके के पास 2 विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं, जो पहले 6 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकते हैं.

धोनी की जगह विकेटकीपिंग की रेस में संजू सैमसन सबसे आगे हैं. हालांकि, संजू टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं, जबकि चेन्नई को धोनी की जगह लोवर ऑर्डर में एक फिनिशर की जरूरत होगी. ऐसे में संजू सैमसन विकेटकीपिंग के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि धोनी की जगह कार्तिक शर्मा को शामिल किया जा सकता है.

MS Dhoni केअलावा सीएसके के पास मौजूद हैं ये 2 विकेटकीपर बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. कार्तिक विकेटकीपर होने के साथ-साथ एक हार्ड-हिटर बल्लेबाज भी हैं.

कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) अब तक 12 टी20 मैच खेल चुके हैं और 30.36 की औसत से उनके नाम 334 रन दर्ज हैं. इसमें उन्होंने 28 छक्के लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 162.92 का है. वहीं कार्तिक शर्मा नंबर 6 से लेकर नंबर 8 तक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अनुपस्थिति में वो टीम के लिए बतौर फिनिशर खेल सकते हैं.

कार्तिक शर्मा के अलावा उर्विल पटेल भी सीएसके की टीम का हिस्सा हैं. वो पिछले सीजन भी टीम का हिस्सा थे और पिछले साल 3 मैचों में कुल 68 रन बनाए थे. इसके अलावा उर्विल अब तक 57 टी20 मैचों में 1425 रन बना चुके हैं, इस सीजन वो टीम के लिए मैच फिनिशर अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.

Leave a Reply