मेरठ में बीच बाजार युवक का मर्डर, हमलावर ने कनपटी पर सटाकर मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस!

मेरठ में बीच बाजार युवक का मर्डर, हमलावर ने कनपटी पर सटाकर मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में बीच बाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, सुनील सिंह दुल्ला नाम का युवक अपने खेत से वापस लौट रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान सुनील को चार गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुटी है.

युवक की कमर और कनपटी पर मारी गोली

दरअसल, बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज क्षेत्र में बुधवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई. बहसूमा बाजार में सनातन धर्म स्थल के पास बाइक सवार हमलावर ने सुनील सिंह दुल्ला नाम के युवक को बीच बाजार गोली मार दी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हमलावर ने सुनील को दो गोलियां मारीं. पहली गोली पीछे से कमर में और दूसरी कनपटी पर सटाकर.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर हालत में सुनील को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा. कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी की बात भी सामने आई है. पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर जांच की. हमलावरों की तलाश की जा रही. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही.

पत्नी के पूर्व पति ने मारी गोली!

परिजनों का आरोप है कि सुनील की पत्नी का पूर्व पति इस घटना में शामिल हो सकता है, क्योंकि सुनील ने हाल ही में उस महिला से शादी की थी और पूर्व पति सुनील से दुश्मनी रखता था. पूर्व में भी उसने सुनील की पत्नी पर गोली चलाई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी.

SP देहात अभिजित कुमार ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही SP देहात अभिजित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई की जा रही. इस घटना से रामराज में हड़कंप मच गया. लोगों में आक्रोश है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply