मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा, पति बोला- दो दिन पहले रात को अचानक…!

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा, पति बोला- दो दिन पहले रात को अचानक…

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया. यहां थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल में एक चाची अपने ही सगे भतीजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.

मिली जानकारी के अनुसार, बेगमपुर करहल निवासी अजीत कुमार (पुत्र बाबूराम) का जीवन सामान्य चल रहा था. उनकी पत्नी सुमन (मायका ग्राम तिकोना, थाना कुर्रा) दो दिन पहले रात को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई. पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर सुमन की काफी खोजबीन की, लेकिन जब सच सामने आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

जांच और पूछताछ में पता चला कि सुमन अकेले नहीं गई है, बल्कि वह अपने ही सगे भतीजे हर्षित के साथ फरार हुई है. चाची और भतीजे के बीच पनपे इस अवैध प्रेम प्रसंग ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पवित्र रिश्तों की गरिमा को भी दांव पर लगा दिया है.

परिजन सदमे में

अजीत कुमार और उनका परिवार इस धोखे से पूरी तरह टूट चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस भतीजे पर परिवार ने भरोसा किया, उसी ने घर की मर्यादा में सेंध लगा दी. गांव में इस कलयुगी प्रेम कहानी को लेकर भारी आक्रोश और हैरानी है. परिवार सदमे में है. लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में रिश्तों के प्रति अविश्वास बढ़ता है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने थाना कुर्रा में शिकायत दर्ज कराई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद ली जा रही है. जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

(रिपोर्ट: विजय अंबेश, मैनपुरी)

Leave a Reply