India-Russia की दोस्ती का नया अध्याय, Trade Target अब 100 अरब USD, जयशंकर ने बताया प्लान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली और मॉस्को के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देश 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ये बातें ‘भारत और रूस: एक नए द्विपक्षीय एजेंडा की ओर’ सम्मेलन को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहीं। विदेश मंत्री ने इस पहल के लगातार दूसरे संस्करण के लिए रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के प्रयासों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष वर्तमान वार्षिक व्यापार को 68.7 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक संतुलित और सतत तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इस संबंध में उन्होंने कहा कि गैर-टैरिफ बाधाओं और नियामक अड़चनों को दूर करने के प्रयास जारी हैं।

संबंधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक राजनीति में, भारत-रूस के सहयोग ने वर्षों से क्षेत्रीय और वैश्विक शांति को बढ़ावा दिया है। जयशंकर ने आगे कहा कि  भारत और रूस के बीच विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है। दशकों से, हमारे पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग ने क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, स्थिरता और प्रगति को आगे बढ़ाया है। आज की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के कारण हमारा सहयोग और भी गहरा होता जा रहा है। दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा ने कुशल पेशेवरों की आवाजाही, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा, समुद्री सहयोग, उर्वरक, सीमा शुल्क और वाणिज्य, शैक्षणिक और मीडिया सहयोग सहित विविध और नवीन क्षेत्रों को शामिल करते हुए नए आयाम स्थापित किए।
भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में रूस की साझेदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “रूस नागरिक परमाणु ऊर्जा में हमारा अग्रणी भागीदार है और कुडनकुलम परमाणु परियोजना इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 100 गीगावाट तक बढ़ाना है, और मुझे विश्वास है कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए रूस में उसे एक विश्वसनीय भागीदार मिलेगा।

जयशंकर ने कला, योग, आयुर्वेद और संस्कृति के प्रति साझा सम्मान पर आधारित गहरे जन-संबंधों को भी याद किया और विश्वास व्यक्त किया कि कज़ान और येकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करेंगे।
इस वर्ष भारत के ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के साथ, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकसित हो रही बहुध्रुवीय व्यवस्था के लिए ब्रिक्स, एससीओ, जी20 और संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य माध्यमों से अधिक सहयोग की आवश्यकता है और कहा कि ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता में मानवता को प्राथमिकता देने वाला और जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, जो संतुलित और समावेशी तरीके से साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करने की दिशा में अग्रसर है।

Leave a Reply