
Cricket Rules Change 2026: मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट के 73 बदलने का फैसला किया है। टेस्ट मैच में दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर पूरा ओवर खेलना अनिवार्य किया है। डेड बॉल, ओवरथ्रो, बाउंड्री पर लेने वाले कैच, विकेटकीपर की पोजीशन जैसे लगभग 70 से ज्यादा नियम बदल दिए गए हैं। सभी नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे और 2022 के बाद नियमों में यह सबसे बड़ा बदलाव है।
टेस्ट मैचों में दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा कराया जाएगा। पहले ऐसा न होने से रोमांच कम हो जाता था। अगर दिन के अंतिम ओवर में गेंदबाजी कर रही टीम विकेट लेती है, तो बल्लेबाजी टीम को नया बल्लेबाज भेजने की जरूरत नहीं पड़ती थी। बची हुई गेंदें अगले दिन पूरी करनी ही पड़ती हैं।
साथ ही इससे खेल का रोमांच कम हो जाता है। नया बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों से बचकर निकल जाता था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उस समय गेंदबाजों के लिए हालात अनुकूल होते हैं और बल्लेबाज को इसका फायदा मिलता था। नए नियम के तहत अंतिम गेंद तक मैच पूरा किया जाएगा, भले ही विकेट गिर जाए।
अब ओवरथ्रो सिर्फ तभी माना जाएगा, जब कोई फील्डर विकेट पर गेंद फेंकता है और वह गेंद आगे निकल जाती है। अगर फील्डर बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश करता है और गेंद फिसलकर निकल जाती है, तो उसे ओवरथ्रो नहीं, मिसफील्ड कहा जाएगा। फील्डर से टक्कर अगर बल्लेबाज स्टंप्स पर गिरता है, तो उसे हिट विकेट आउट नहीं दिया जाएगा।
विकेटकीपर से जुड़े नियम मेंबदलाव किया है। अब गेंद फेंके जाने से पहले अगर विकेटकीपर स्टंप्स के बराबर खड़ा होता है, तो इसे नोबॉल नहीं माना जाएगा। शॉर्ट रन लेने की स्थिति में क्षेत्ररक्षक टीम तय करेगी अगली गेंद पर कौन सा बल्लेबाज स्ट्राइक पर रहेगा।





