मिडिल ईस्ट में जारी जबरदस्त तनाव के बीच एक ऐसी खबर, एक ऐसी वीडियो सामने आ गई जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी। ईरान की तरफ से इसे शेयर किया गया और दावा किया गया कि उसने अमेरिकी फाइटर जेट एफ 15 को मार गिराया। अब इस पर अमेरिका की तरफ से बयान सामने आया है। अमेरिका ने पूरी सच्चाई बताई है। अमेरिका ने एफ 15 को लेकर खुलासा किया है कि एक नहीं बल्कि तीन अमेरिकी जेट गिराए गए। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया।
अपने बयान में अमेरिकी केंद्रीय कमान ने यह भी कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और जल्द ही अतिरिक्त जानकारी जारी की जाएगी। इसने घटना को स्वीकार करने और ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान समर्थन देने के लिए कुवैती सेना को धन्यवाद भी दिया। सेंटकॉम ने बयान में कहा कि सभी छह विमान चालक दल के सदस्य (प्रत्येक विमान में दो) सुरक्षित रूप से इजेक्ट हो गए, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस चल रहे अभियान में उनके सहयोग के लिए आभारी हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 1 मार्च को पूर्वी समयानुसार रात 11:03 बजे, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहे तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान कुवैत के ऊपर एक कथित मित्रवत गोलीबारी की घटना के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

