
Supreme Court Issue Notice To Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया है. उनसे अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने ये फैसला सुनाया है. हसीन जहां ने भरण-पोषण याचिका और घरेलू हिंसा की शिकायत सहित विभिन्न वैवाहिक कार्यवाही को पश्चिम बंगाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है.
हसीन जहां ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अपनी बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई हैं और इसलिए, वह पश्चिम बंगाल में होने वाली अदालती सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएगी.
मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस
हसीन जहां ने याचिका में बताया कि उनकी शादी 7 अप्रैल 2014 को इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार मोहम्मद शमी से हुई थी और 17 जुलाई 2015 को उनकी एक बेटी का जन्म हुआ. वर्ष 2018 में उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत कार्यवाही शुरू की, जिसमें आरोप लगाया कि विवाह के बाद उन्हें और उनकी नाबालिग बेटी को शमी और उनके परिवार द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गई. इसी क्रम में उन्होंने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसे एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया और जादवपुर थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं—498A, 328, 307, 376, 325 और 34—के तहत मामला दर्ज हुआ.
हसीन जहां की ओर से अधिवक्ता दीपक प्रकाश, श्रीराम परक्कट और दिव्यांगना मल्लिक पेश हुए. बता दें कि मोहम्मद शमी ने अप्रैल 2014 में जहां से शादी की और जुलाई 2015 में उनकी एक बेटी हुई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जहां की पिछली शादी से दो बेटियां थीं. 2018 में, उन्होंने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई.




