एक मौत और दो मर्डर… यहां से शुरू हुई नोएडा के नितिन नागर हत्याकांड की कहानी, गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग से भी निकला लिंक!

एक मौत और दो मर्डर… यहां से शुरू हुई नोएडा के नितिन नागर हत्याकांड की कहानी, गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग से भी निकला लिंक

Noida Luksar Murder Case Inside Story: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का लुक्सर इलाका मंगलवार दोपहर के वक्त, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां 27 साल के नितिन नागर की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई. आरोप है कि बाद में उसका गला भी काट दिया गया. हादसे की खौफनाक तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुईं.

इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया है. मोनू हत्याकांड के बाद भागने की फिराक में था. मगर पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया. हालांकि, दो अन्य आरोपी फरार हैं. जो दो आरोपी फरार हैं, उनमें से एक का नाम सचिन है. इस मर्डर की कहानी काफी फिल्मी है. चलिए शुरुआत से जानते हैं कि आखिर कहानी कहानी शुरू कहां से हुई.

दरअसल, नितिन नागर नामक युवक की विनय से दोस्ती थी. दोनों साप्ताहिक बाजार में बिजली सप्लाई का काम करते थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर नितिन और सचिन की लड़ाई हो गई. फिर इसी बीच नितिन के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. नितिन के परिवार को लगा कि ये साधारण मौत नहीं, बल्कि हत्या है. हत्या का शक उन्हें विनय के भाई सचिन पर हुआ. उन्होंने इसके लिए FIR भी दर्ज करवानी चाहिए. मगर पुलिस ने इसे फर्जी केस बताकर मामला दर्ज नहीं किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मगर नितिन के अंदर गुस्सा पनप रहा था. फिर 17 अगस्त को नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनय की गोली मारकर हत्या कर दी. इसी केस में विनय जेल भी गया.

मगर विनय के भाई सचिन के मन में बदला लेने का टीस जगी. वो किसी भी हालत में नितिन को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था. उसने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर नितिन की हत्या का प्लान बनाया. बताया जा रहा है कि सचिन और उसके साथियों का लिंक सुंदर भाटी गैंग से है.

कोर्ट जाने के लिए घर से निकला था नितिन

इसी बीच नितिन जमानत पर बाहर आया. उसे मंगलवार के दिन कोर्ट जाना था. वो घर से कोर्ट जाने के लिए निकला. उसकी गाड़ी गली में ही खड़ी होती है. जैसे ही वो गाड़ी की तरफ जाने लगा, तीनों हमलावर (सचिन, मोनू, जीते) सामने से आए. तब गली में कुछ बच्चे भी खेल रहे थे. हमलावरों ने नितिन को पीटना शुरू किया. ये देख बच्चे भी सहम गए. वो यहां वहां भागने लगे. तभी नितिन की पत्नी श्वेता भी चीख-पुकार सुनकर बाहर निकली. वो हमलावरों के सामने पति को बख्श देने की गुहार लगाती रही. मगर हमलावरों ने उसे गोली दिखाकर डराया.

पहले गोली मारी, फिर गला रेत डाला

फिर एक हमलावर नितिन को गोली मारकर भाग गया. बाकी दो हमलावर नितिन को पीटते रहे. आरोप है कि उन्होंने नितिन का धारधार हथियार से गला भी काट दिया. फिर वो दोनों भी वहां से भाग गए. मगर मर्डर की ये खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी. आनन-फानन में परिजन और आस पड़ोस के लोग नितिन को अस्पताल लेकर पहुंचे. मगर तब तक देर हो चुकी थी. नितिन की मौत हो चुकी थी.

दो हमलावरों की अभी भी तलाश जारी

पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. पुलिस ने फिर तीनों की तलाश शुरू की. पुलिस को पता चला कि मोनू कहीं बाहर भागने की फिराक में है. पुलिस ने उसका पता लगा लिया. पुलिस को सामने आता देख मोनू ने उन पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोनू घायल हो गया. उसके पैर पर गोली लगी. पुलिस ने तुरंत मोनू को अरेस्ट कर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. यहां उसका इलाज जारी है. मोनू के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. बाकी दो आरोपियों की बहरहाल पुलिस तलाश कर रही है. दावा है कि जल्द ही वो भी सलाखों के पीछे होंगे. इस केस में कुल 7 नामजद समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज है.

‘छत पर भी खड़े थे दो अन्य हमलावर’

परिजनों का तो ये भी कहना है कि हमलावर तीन नहीं बल्कि पांच थे. दो हमलावर छत पर भी थे. उन्होंने भी ऊपर से गोली चलाई. फिर छत के रास्ते से वो दोनों भी भाग गए. चश्मदीदों की मानें तो, जब नितिन को मारा जा रहा था तब उसकी पत्नी श्वेता गेट खोलकर बाहर निकली थी. वो उसे बचाने आ रही थी. मगर हमलावर ने उस पर भी गोली चला दी, जो सीधे गेट में जा लगी. मामले में कुछ दो सीटीटीवी सामने आए हैं. सीसीटीवी में सिर्फ तीन ही हमलावर दिखे हैं. देखना होगा कि केस में आगे क्या होता है.

Leave a Reply