एक खबर ने बदल दिया बाजार का गेम! सोना-शेयर, रुपया और तेल, सब पर असर!


नई दिल्‍ली. ईरान और इजराइल के बीच कई दिनों से जारी युद्ध के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे बाजार का पूरा गेम बदल गया है. ईरान युद्ध खत्‍म होने का संकेत मिलते ही जहां ऊंचाई की ओर बढ़ते क्रूड के दाम फिसलने शुरू हो गए हैं, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, गिफ्ट निफ्टी ने आज ही 700 अंकों का उछाल दर्ज किया, जो शेयर बाजार में दोबारा रौनक लौटने का साफ संकेत है. डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट झेल चुकी भारतीय करेंसी में भी अब दोबारा पटरी पर आने की उम्‍मीद जगी है.

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच करीब 1 महीने से जारी युद्ध के बीच पहली बार पूर्ण युद्धविराम का संकेत मिला है. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से Complete and Total Resolution यानी मामले के पूर्ण समाधान की बात कही जा रही है. इससे पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है, क्‍योंकि यह संकेत साफ इशारा करता है कि अब शायद युद्ध स्‍थायी रूप से रुक जाए, क्‍योंकि पर्दे के पीछे से चल रही रणनीति का असर दोनों पक्षों पर दिखना शुरू हो गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस संकेत ने शेयर, तेल, करेंसी और कमोडिटी, इन चारों बाजारों में हलचल पैदा कर दी है.

शेयर बाजार में दिखा उछाल
डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से युद्ध समाप्ति का संकेत मिलने के बाद शेयर बाजार में तेजी के साफ संकेत मिलने शुरू हो गए हैं. अमेरिकी शेयर बाजार में S&P 500 में 2.7% का उछाल दिख रहा है तो Nasdaq भी 2.6% की तेजी पर कारोबार कर करता दिखा, जबकि Dow Jones 2.7% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी बाजार में आई तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. गिफ्ट निफ्टी में अभी से ही 700 अंकों का उछाल दिख रहा, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बड़े बेंचमार्क बीएसई और एनएसई पर भी तेजी दिखेगी.

10 फीसदी फिसल गया क्रूड का दाम
ईरान युद्ध समाप्‍त होने के संकेत मिलते ही कच्‍चे तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट दिखने लगी है. क्रूड के भाव में आज अचानक 10 फीसदी की नरमी आई. खबर लिखे जाने तक नेचुरल गैस का भाव 4 फीसदी की गिरावट पर दिख रहा था तो ब्रेंट क्रूड का भाव 7 फीसदी और डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 7.4 फीसदी की गिरावट पर ट्रेड कर रहा था. यह भाव ग्‍लोबल मार्केट का है.

सोने और चांदी में भी तेजी के संकेत
ईरान युद्ध में 5 दिन विराम की घोषणा के बाद ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भी दोबारा उछाल दिखना शुरू हो गया है. पिछले तीन सप्‍ताह से लगातार जारी गिरावट का सिलसिला आज शाम को थम गया और जैसे ही युद्ध विराम का संकेत मिला तो दोनों ही कीमती धातुओं में तेजी दिखने लगी. सोने का भाव एक समय तो 5 हजार डॉलर से भी ऊपर चला गया था, जो वापस गिरकर 4,500 डॉलर से भी नीचे आ गया था. अब जाकर दोनों में ही तेजी आनी शुरू हुई है.

Leave a Reply