हनुमानगढ़ के मेगा हाईवे पर मौत का तांडव… ओवरटेक के चक्कर में ट्रॉले से बस की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल!

हनुमानगढ़ के मेगा हाईवे पर मौत का तांडव… ओवरटेक के चक्कर में ट्रॉले से बस की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. यहां सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक निजी वोल्वो बस और सामने से आ रहे ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब मेगा हाईवे पर सरसों से भरी दो ट्रालियां खड़ी थीं.

बताया जा रहा है कि बस चालक ने खड़ी ट्रॉलियों को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रॉले से बस की सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रॉले के पीछे निकले हुए लोहे के डाले से टकराने के कारण बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

राहत और बचाव कार्य

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तुरंत रावतसर अस्पताल पहुंचाया.

22

अस्पताल में अफरा-तफरी, प्रशासन अलर्ट

रावतसर एसडीएम संजय कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. एसडीएम संजय अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया- अस्पताल पहुंचने से पहले ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया था. हादसे में घायल हुए 7 लोगों का इलाज रावतसर अस्पताल में चल रहा है, जबकि 3-4 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है.

2222

पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल, हाईवे पर यातायात को सुचारू करा दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply