PAK vs NED: बाबर आजम की टूक टूक बल्लेबाजी की वजह से नीदरलैंड के सामने रोते-रोते जीता पाकिस्तान

NED vs Pakistan

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज पहला मैच नीदरलैंड (Netherlands cricket team) और पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के बीच खेला गया, जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने 147 रन बनाए, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाते हुए 19.3 ओवरों में मैच को जीतने में सफल रही.

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) 18वें ओवर तक मैच हार रही थी, लेकिन 19वें ओवर में 24 रन बनने के बाद पाकिस्तान की टीम ने 19वें ओवर में इस मैच को अपने नाम किया.

नीदरलैंड की टीम ने बनाए 147 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने बेहद खराब शुरुआत की, माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 24 तो बास डे लिडे ने 25 गेंदों में 30 रन बनाए. इसके बाद कॉलिन एकरमैन 14 गेंदों में 4 चौके की मदद से 20 रन बनाए. नीदरलैंड की लड़खड़ाती टीम के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए.

अंत में नीदरलैंड की टीम के लिए 8 गेंदों में 2 चौके की मदद से 13 रन बनाए, जिसकी बदौलत नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 147 रन बनाने में सफल रही. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के लिए सलमान मिर्जा ने 3 तो अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और सैम आयूब ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शाहीन शाह अफरीदी को 1 विकेट मिला.

बाबर आजम की स्लो पारी की वजह से मुश्किल की वजह से जीता Pakistan

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शानदार शुरुआत किया. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और सैम आयूब ने पारी की शुरुआत की, पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 27 रनों की साझेदारी की, पाकिस्तान की टीम को पहला झटका सैम आयूब के रूप में लगा. सैम आयूब 24 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाया, लेकिन सलमान अली आगा 12 रन बनाकर चलते बने, पाकिस्तान ने इसके बाद बीच में पारी को संभाला, लेकिन 98 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान को 2 झटके लगे, साहिबजादा फरहान 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए. वहीं इसके तुरंत बाद उस्मान खान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

बाबर आजम ने बीच में बेहद ही खराब बल्लेबाजी की और धीमी पारी खेली. बाबर आजम ने 18 गेदों में 15 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम 18वें ओवर तक हार रही थी, लेकिन 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने 24 रन बनाकर मैच को पलट दिया और पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवरों में मुश्किल से इस मैच को जीतने में सफल रही. फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 29 रन बनाए.

Leave a Reply