कोलंबो में मिली शर्मनाक हार के बाद खीज गई पाकिस्तान, 61 रनों से हार के बाद मैदान पर भी नहीं आई आगा की टीम

IND vs PAK Salam Ali Agha Pakistan Team India

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने पाकिस्तान को इस मैच में 61 रनों से हराया है. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही आईसीसी टी20 विश्व कप में 9 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर ली है.

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) को बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई और खीजकर सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) मैदान पर नही आई.

भारत ने जीत के बाद नही मिलाया Pakistan की टीम से हाथ

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने पूरी तरह से भारत की टीम के सामने सरेंडर किया. पाकिस्तान के लिए सिर्फ उस्मान खान के बल्ले से 44 रन निकले. इसके अलावा सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.

पाकिस्तान की टीम को भारत के सामने 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया ने आज एक बार फिर पाकिस्तान की टीम से हैंडसेक नही किया. भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में हाथ मिलाया और उसके बाद अंपायर से हाथ मिलाने के बाद सीधे अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ चल दिए.

भारत को ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए देखकर पाकिस्तानी बल्लेबाज भी अंपायर से हाथ मिलाकर ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े. वहीं ड्रेसिंग रूम में पहले से ही मौजूद पाकिस्तानी खिलाड़ी आपस में ही हाथ मिलाने लगे. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर ही नहीं आए. पाकिस्तान के गेंदबाज पहली पारी में फेल नजर आए. वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भी सरेंडर कर दिया.

ईशान किशन बने भारत और Pakistan के बीच अंतर

भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. अभिषेक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन ने अकेले टीम इंडिया की पारी को संभाला. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ईशान किशन ने 77 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 175 रन बनाए.

वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने मिलकर पहले 2 ओवरों में ही 14 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी. इससे पाकिस्तान की टीम उबर नही सकी और पूरी टीम 114 रनों पर आल आउट हो गई.

Leave a Reply