वो 3 डिमांड जिन्हें पूरी करने पर भारत से खेलेगा पाकिस्तान! T20 World Cup में कर रहा ब्लैकमेलिंग!


नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए ICC के सामने तीन शर्तें रखी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान को ICC से ज्यादा रेवेन्यू शेयर चाहिए, भारत के साथ फिर से बाइलेट्रल क्रिकेट शुरू होना चाहिए और मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से हाथ मिलाएं, तभी उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगी. पीसीबी ने आईसीसी के साथ इस पूरे मामले को लेकर हुई अंतिम दौर की मीटिंग में यह शर्तें रखीं. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय है.

पाकिस्तान की तीन शर्तें
आईसीसी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से इस मसले का हल निकालने के लिए मीटिंग की. हालांकि, इस बैठक के बाद कोई फैसला नहीं हो पाया है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईसीसी के सामने बहिष्कार खत्म करने के लिए तीन मांगें रखीं. उन्होंने आईसीसी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग की, भारत के साथ बाइलेट्रल क्रिकेट फिर से शुरू करने को कहा और यह भी मांग रखी कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रखी तीन शर्तें.
कभी नहीं मानेगा भारत
पाकिस्तान ने जो तीन शर्तें रखी हैं, उनमें से एक ऐसी मांग है, जिसे भारत का मानना असंभव जैसा ही है. पीसीबी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज फिर से शुरू हो. दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात देखते हुए भारत सरकार बिल्कुल भी ऐसा करने को राजी नहीं होगी. आखिरी बार दोनों देशों के बीच 2012-13 में बाइलेट्रल सीरीज हुई थी, जब पाकिस्तान टीम भारत के दौरे पर आई थी.

भारत से मैच का बहिष्कार क्यों?
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के कहने पर भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, उसने इसे लेकर आईसीसी को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लेकर हमदर्दी दिखाते हुए यह फैसला लिया. बांग्लादेश को भारत में अपने मैच न खेलने के फैसले पर अड़े रहने के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था. उसकी जगह स्कॉटलैंड की टूर्नामेंट में एंट्री हुई.

आईसीसी दे चुका है वॉर्निंग
आईसीसी ने पीसीबी को पहले ही चेतावनी दे दी है कि अगर वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे. आईसीसी ने उसे अपने इस फैसले पर विचार करने को भी कहा था. आईसीसी ने कहा था, ‘उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वर्ल्ड क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने वाला है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है.’ अब पाकिस्तान ने मैच खेलने के लिए ऐसी शर्तें सामने रख दी हैं, जिनका मनाना असंभव जैसा ही है. देखना यह होगा कि आईसीसी आगे क्या निर्णय लेता है.

Leave a Reply