इधर ईद खत्म हुई और उधर गोले बरसने शुरू हो गए। हम बात कर रहे हैं डूरंड लाइन की जहां पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर ईद के समय जो सीज फायर हुआ था उस सीज फायर का ईद के खत्म होते ही डी एंड हो गया है और दोनों ही देश वापस से आपस में भीषण हमलों की शुरुआत कर चुके हैं और टूरेंट लाइन पर लगातार गोलों की बारिश हो रही है। एक तरफ तो पाकिस्तान शांति के लिए ईरान अमेरिका युद्ध में मध्यस्थता करवाने के दावे कर रहा है। लेकिन दूसरी तरफ वही पाकिस्तान अफगानिस्तान के भीतर मासूम लोगों की जान लेने पर तुला हुआ है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने फिर से हमलों की शुरुआत की और लगातार अफगानिस्तान पर कई हमले किए जिसका पाकिस्तानी सेना ने वीडियो और तस्वीरें दोनों जारी करके बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तान ने 22 फरवरी से चल रही इस लड़ाई में अफगानिस्तान के 32 स्क्वायर किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया है। यह कब्जा बलूचिस्तान से लेकर खैबर पख्तूनका सीमा तक किया गया है।
ऐसा पाकिस्तान का दावा है और कई जगहों पर कटीले तार लगाकर नई पोस्ट बनाने का भी दावा पाकिस्तानी सेना ने किया है। पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन फुटेज जारी कर दावा किया कि पकीतका प्रांत के कुछ हिस्सों में उसने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं बात करें दूसरी तरफ की तो अफगानिस्तान की ओर से भी तालीबान के लड़ाकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इन लड़ाकों का टारगेट बना कुनार बाजोर सीमा और वहां पर स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियां। अफगान आर्टिलरी ने इतनी जबरदस्त बमबारी की कि पूरा पोस्ट धुआं-धुआ हो गया। और देखते ही देखते पाकिस्तानी सैन्य चौकियां मलवे में बदल गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमले के बाद पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। यह एक साफ संकेत है कि यह संघर्ष रुकने की तरफ नहीं बल्कि और भीषण होने की तरफ आगे बढ़ रहा है। दरअसल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस जंग का कारण एक दूसरे पर लगाए जाए आरोप है।
जहां पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान पर आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी संगठन करते हैं जो पाकिस्तान में आकर हमले करते हैं। वहीं अफगानिस्तान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और उन्होंने पाकिस्तान का इसे अंदरूनी मामला बताया। इसके अलावा अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के ऊपर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान बार-बार अफगानिस्तान के अंदर स्ट्राइक कर आम लोगों को निशाना बनाता है। दोनों देशों के इस टकराव के बीच सबसे बड़ा झटका तब लगा जब काबुल में स्ट्राइक कर पाकिस्तान ने 400 से ज्यादा लोगों को मार दिया। पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में स्ट्राइक की यह कोई पहली घटना नहीं थी। पाकिस्तान पहले भी ऐसा कर चुका है। ईद के दौरान थोड़ी राहत जरूर मिली थी जब दोनों देशों ने सीज फायर का ऐलान किया था। लेकिन वो भी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। जैसे ही ईद खत्म हुई, सीज फायर भी खत्म हो गया और दोनों तरफ से हमले फिर शुरू हो गए। हालात अब इतने बिगड़ चुके हैं कि आने वाले दिनों में यह जंग और भी ज्यादा फैल सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का तो मानना है कि अफगानी सेना जवाबी कार्रवाही में सीमा पार कर सकती है और पाकिस्तान के अंदर तक घुसकर कुछ जगहों पर कब्जे की कोशिश भी कर सकती है।


