‘बुढ़ापे में 7वीं बार दूल्हा बनने जा रहे पापा, कोई तो रोक लो…’, बेटे ने खोली पिता की मैरिज हिस्ट्री, सुनकर पुलिस भी सन्न!

‘बुढ़ापे में 7वीं बार दूल्हा बनने जा रहे पापा, कोई तो रोक लो…’, बेटे ने खोली पिता की मैरिज हिस्ट्री, सुनकर पुलिस भी सन्न!

आमतौर पर बच्चे अपने पिता की शादी की सालगिरह मनाते हैं, लेकिन आजमगढ़ के अहरौला में एक 12वीं का छात्र अपने पिता की शादी की तैयारी रुकवाने के लिए थाने की चौखट पर खड़ा है. मामला पिता की सातवीं शादी का है, जिसे लेकर नाबालिग बेटे ने पुलिस से गुहार लगाई है- सर मेरे पापा को रोकिए, ये रुकने वाले नहीं हैं.

ये कहानी शुरू होती है आजमगढ़ के एक गांव से, जहां 55 साल के एक शख्स पर उनके ही बेटे ने गंभीर आरोप लगाए हैं. बेटे के मुताबिक, उसके पिता अब तक 6 शादियां कर चुके हैं. ट्विस्ट ये है कि शिकायतकर्ता बेटा खुद तीसरी पत्नी की संतान है.

बेटे ने बताया कि इसी साल 2024 में पिता ने छठी शादी की थी, लेकिन वो पत्नी कुछ ही दिनों में जमीन और जेवर की डिमांड कर घर छोड़कर चली गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब भी जनाब ने हार नहीं मानी है और 7वीं बार दूल्हा बनने चले हैं.

56

शादी के लिए जमीन का सौदा

बेटे का दर्द सिर्फ पिता की शादियों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर की गिरती आर्थिक स्थिति भी है. आरोप है कि बुढ़ापे में पिता सठिया गए हैं. वो 7वीं शादी का खर्च निकालने के लिए पुश्तैनी जमीन बेचने पर उतारू हैं. बेटे का दावा है कि पिता ने जमीन बेचने के लिए 50,000 रुपये एडवांस भी ले लिए हैं. हैरानी की बात यह है कि पिता पहले ही आधी जमीन गिरवी रख चुके हैं, जिसका कर्ज खुद बेटा चुकाता आ रहा है.

शादी या संपत्ति का विवाद?

जब यह मामला एसपी ग्रामीण चिराग जैन के पास पहुंचा, तो कहानी में एक और मोड़ आया. पुलिस का मानना है कि यह मामला सिर्फ मल्टीपल मैरिज का नहीं, बल्कि जमीन और संपत्ति के बंटवारे का भी हो सकता है. फिलहाल, पुलिस इस मैरिज रिकॉर्ड और जमीन के सौदे की गहराई से जांच कर रही है.

Leave a Reply