
RCB Playing XI against SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत में अब सिर्फ 7 घंटे का समय शेष बचा है. आईपीएल 2026 में आज पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम के बीच में खेला जाना है. आईपीएल 2026 का रोमांच आज के मैच से ही देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं और बड़ा स्कोर बनाने और उसकी रक्षा करने का दमखम रखती हैं.
आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्लेइंग 11 पर नजर डालें तो पिछले साल की आईपीएल विजेता रही आरसीबी एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरने वाली है, आइए जानते हैं आरसीबी (RCB) किन 11 खिलाड़ियों को मौका देने वाली है.
SRH के आंकड़े हैं RCB से मजबूत
आईपीएल में अब तक आरसीबी और एसआरएच का आमना-सामना 26 बार हो चूका है. इस दौरान काव्या मारन की एसआरएच ने अब तक 14 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं आरसीबी को सिर्फ 11 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 1 मैच रद्द हुआ है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं पिछले 5 सालों की बात करें तो आरसीबी ने 2 और एसआरएच ने 3 मैच जीते हैं.
वहीं आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 की विजेता रही थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में भी जगह नही बना सकी थी. ऐसे में हालिया प्रदर्शन को देखकर आरसीबी के आंकड़े ज्यादा मजबूत हैं.
IPL 2026 के लिए RCB की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी.
इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव
आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी है काफी मजबूत
आईपीएल 2026 में आरसीबी की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं, वहीं देवदत्त पड्डिकल नंबर 3 और कप्तान रजत पाटीदार नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं. वहीं बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा नंबर 5 पर खेलते नजर आने वाले हैं.
वहीं बतौर आलराउंडर टीम के पास क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड मौजूद हैं, जो टीम को नंबर 8 तक बल्लेबाजी प्रदान करेंगे, जबकि साथ ही साथ गेंदबाजी विकल्प भी प्रदान करेंगे, वहीं बतौर स्पिनर टीम के पास सुयश शर्मा मौजूद हैं, जबकि तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी जैसे विश्वस्तरीय गेदबाज मौजूद हैं.





