
Courier Stunt Viral: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसा कदम उठाया जिसने सबको चौंका दिया. खबर के मुताबिक, एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने अपने ही बुजुर्ग पिता को एक बोरी में बंद कर कूरियर ऑफिस पहुंचा दिया. उनका दावा था कि वे उसे मंगलुरु भेजना चाहते हैं. यह पूरी घटना जल्द ही चर्चा का विषय बन गई और लोगों के बीच तेजी से वायरल होने लगी.
क्या कूरियर ऑफिस में हुआ था असली ड्रामा?
यह घटना शहर के विनायक सर्कल इलाके में स्थित एक कूरियर ऑफिस में हुई. परिवार एक बड़ी बोरी लेकर पहुंचा और उसे पार्सल करने की बात कही. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उस बोरी के अंदर एक इंसान है. जब कूरियर स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने बोरी खोलने को कहा, तो परिवार ने मना कर दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने खुद बोरी खोली, तो अंदर से एक बुजुर्ग व्यक्ति बाहर निकले, जिन्हें देखकर सभी हैरान रह गए.
क्या बुजुर्ग की हालत खराब थी?
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बोरी के अंदर बंद बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वह काफी परेशान नजर आ रहे थे. कूरियर स्टाफ ने तुरंत उन्हें पानी दिया और उनकी हालत संभालने की कोशिश की. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए. मामला अब सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि गंभीर चिंता का विषय बन चुका था.
क्या परिवार ने फिर भी अपनी जिद नहीं छोड़ी?
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब कर्मचारियों ने परिवार से सवाल किए, तो उन्होंने फिर भी ‘पार्सल’ भेजने की बात दोहराई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां तक कि वे इसके लिए पैसे देने को भी तैयार थे. जब बहस बढ़ गई, तो कूरियर स्टाफ ने पुलिस को बुलाने का फैसला किया. पुलिस के आने से पहले ही परिवार वहां से निकल गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया.
पुलिस ने परिवार को ट्रेस कर थाने बुलाया, जहां पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. परिवार ने बताया कि यह सब एक सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया था. उनका कहना था कि वे त्योहार के समय बढ़े बस किराए और टिकट की कमी पर ‘मैसेज’ देना चाहते थे. हालांकि पुलिस ने इस हरकत को गंभीर मानते हुए उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद परिवार ने माफी मांग ली.
क्या यह स्टंट पड़ा भारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परिवार में महिला, उसका पति, सास और देवर शामिल थे, जबकि बोरी में बंद बुजुर्ग उसका पिता था. महिला का कहना था कि वह इस बात से परेशान थी कि उसके पिता महंगे किराए और सीट न मिलने के कारण यात्रा नहीं कर पा रहे थे. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में उठाया गया यह कदम उल्टा पड़ गया और उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.
Alleged ‘Human Parcel’ Protest Stunt Triggers Panic in Bengaluru; Family Warned After Elderly Man Struggled to Breathe
Bengaluru
An alleged attempt to make a protest “go viral” nearly turned tragic in central ’s Vyalikaval area.
A family sparked a major security…
— Yasir Mushtaq (@path2shah)




