डाक विभाग द्वारा समय समय लोगों के लिए शानदार सुरक्षित और बेहतर रिटर्न वाली स्कीमें शुरू की जाती है। महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र (MSSC) योजना को शुरू किया गया है। वर्तमान में योजना के तहत 7.5% का शानदार ब्याज मिल रहा है। यह अन्य बैंकों की एफडी योजनाओं से कहीं ज्यादा है।

2 लाख निवेश करके मिलेगा तगड़ा मुनाफा
इस योजना में अगर महिला 2 साल के लिए 2,00,000 रूपए जमा करती है तो अवधि के अंत में 2,31,125 रूपए मिलेंगे। यानी की आपके द्वारा जमा किए गए पैसे में आपको 31,125 का ब्याज प्राप्त होता है, अपने इतना नेट प्रॉफिट जनरेट किया है।
कौन कर सकता निवेश?
इस योजना में महिलाऐं शामिल हो सकती हैं। 10 साल से अधिक उम्र वाली लड़कियां भी इस योजना से जुड़ सकती हैं।
योजना की खास जानकारी!
योजना के मुख्य लाभ
- योजना में बैंकों की FD से ज्यादा रिटेन मिल रहा है।
- यह एक सरकारी गारंटीड योजना है जिसमे निवेश सुरक्षित रहता है।
- सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट है।
- छोटी अवधि में ही अच्छा रिटर्न मिल रहा है।
योजना में कैसे करें निवेश?
योजना में निवेश करना बहुत आसान है। आपको अपने नजदीजी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस योजना में अपना खाता खुलवाना है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद जरुरी दस्तावेज जमा करने हैं और निवेश रही को जमा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करना है।



