‘7 करोड़ की रिश्वत लेकर भी नहीं दी टिकट’, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और के.सुरेश के पीए पर गंभीर आरोप, मामला दर्ज!


नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में टिकट के बदले कथित रूप से करोड़ों रुपये लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेवाड़ी जिले की बावल (आरक्षित) विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि टिकट दिलाने के नाम पर करीब सात करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन इसके बावजूद टिकट नहीं मिला। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं और संबंधित लोगों के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को पार्टी से निकाला
गौरव कुमार सोनीपत के कारोबारी हैं। उन्होंने नॉर्थ एवेन्यू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनकी पत्नी सुचित्रा देवी हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव थीं। आरोप है कि टिकट नहीं मिला और रकम लौटाने की मांग की गई, तो पार्टी ने सुचित्रा देवी को निष्कासित कर दिया। उसके बाद गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

2022 से 2024 के बीच दी गई रकम
शिकायत में गौरव ने जानकारी दी कि साल 2022 से 2024 के बीच कई माध्यमों से कुल सात करोड़ रुपये दिए गए। यह राशि बैंक ट्रांसफर और नकद दोनों रूपों में दी गई। गौरव कुमार का आरोप है कि टिकट पाने के लिए यह रकम अलग-अलग लोगों को सौंपी गई थी।

कई खातों और नकद लेन-देन का आरोप
गौरव कुमार ने विस्तार से बताया कि कुछ रकम कथित तौर पर केसी वेणुगोपाल और उनके पीएम अनस अली के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि 75 लाख रुपये केसी वेणुगोपाल के आवास पर नकद रूप में दी गई। के.सुकेश को 90 लाख रुपये नकद दिए।
प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी गौरव ने आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पीएम साहब खान को 10 जनपथ पर 25 लाख और उनके निवास पर 10 लाख रुपये नकद दिए। उन्होंने पैसे वापस मांगे तो कहा कि प्रियंका गांधी दक्षिण भारतीय ठेकेदारों के 100 करोड़ और 50 करोड़ नहीं लौटाती हैं। तुम्हारे रुपये तो बहुत ही कम हैं।

पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply