‘PSL होगा बंद, पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खेलना नहीं पसंद…’भड़के शोएब अख्तर ने भारत पर लगाया पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद करने का आरोप

Shoaib Akhtar on PSL

Shoaib Akhtar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को हमेशा ही चुरन बेचने के लिए फेमस मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भी पीएसएल (PSL) उसी डेट पर कराने की ठान ली है. पीएसएल की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है.

तालिबान की धमकी के बाद अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेना शुरू कर दिया है, वहीं आईपीएल (IPL) के कुछ विदेशी खिलाड़ी चोटिल होने के बाद पीएसएल में बीके हुए खिलाड़ी आईपीएल से ऑफर मिलने पर भारत आ रहे हैं, इससे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर काफी नाराज हैं.

Shoaib Akhtar ने निकाली भड़ास

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar), पीएसएल छोड़ने वाले विदेशी खिलाड़ियों से बेहद निराश हैं. शोएब अख्तर ने विदेशी खिलाड़ियों पर बैन लगाने की बात कही है. शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि

“सच कहूं तो, जिस तरह से खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में शामिल हो रहे हैं, उससे पीएसएल के टिकने की संभावना पर संदेह पैदा हो गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो पीएसएल बहुत जल्द बंद हो जाएगी. क्योंकि स्थानीय खिलाड़ियों को खेलते देखना भी किसी को पसंद नहीं है. हमारे पास दर्शकों को आकर्षित करने के लिए उस स्तर की प्रतिभा ही नहीं है.”

पाकिस्तान खुद बर्बाद कर रहा है पीएसएल

पाकिस्तान ने 2016 में पीएसएल की शुरुआत की थी. आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन लगने के बाद पाकिस्तान ने 2016 में खुद का टूर्नामेंट शुरू किया, लेकिन पाकिस्तान ने इस दौरान आईपीएल से पंगा लेना शुरू कर दिया. पाकिस्तान ने आईपीएल के समय पर ही पीएसएल का आयोजन शुरू कर दिया है.

अब अगर पाकिस्तान और पीसीबी नही सुधरे तो पीएसएल हमेशा के लिए बंद हो जाएगा, हालांकि पाकिस्तान हमेशा से ही पीएसएल की बर्बादी का कारण भारत और आईपीएल को मानता है.

Leave a Reply