भारतीय बाजार में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए Renault अब भारत में अपने SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी आने वाले समय में कई नई SUVs पेश कर सकती है. इनमें नई जनरेशन की Duster, एक बड़ी 7सीटर SUV और आगे चलकर दूसरी हाइब्रिड SUVs भी शामिल हो सकती हैं.

Renault का खास फोकस हाइब्रिड तकनीक पर रहने वाला है. हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करती है। इससे पेट्रोल की खपत कम करने में मदद मिलती है और ग्राहक को पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Renault Duster Hybrid की होगी अहम भूमिका

नई जनरेशन कंपनी की आने वाली सबसे खास SUVs में से एक होगी. भारत में इसे Renault Group Modular Platform यानी RGMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल के साथ हाइब्रिड जैसे अलगअलग पावरट्रेन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Duster में 1.8लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं. इनमें से एक मोटर इंजन को स्टार्ट करने और बिजली बनाने का काम करेगी, जबकि दूसरी मोटर पहियों को चलाने में मदद करेगी. इसमें 1.4kWh की बैटरी भी मिलने की उम्मीद है.इस हाइब्रिड सेटअप से करीब 160hp की पावर और 172Nm का टॉर्क मिल सकता है. अगर ये आंकड़े सही रहते हैं, तो Duster अपने सेगमेंट की दमदार हाइब्रिड SUVs में शामिल हो सकती है.

Duster से बड़ी होगी नई 7सीटर SUV

Renault सिर्फ Duster तक सीमित नहीं रहने वाली है. कंपनी भारत में इससे बड़ी SUV लाने की भी तैयारी कर रही है. इसमें तीन रो में सीटें मिल सकती हैं, जिससे यह बड़े परिवारों के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकती है.यह SUV भी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है और इसमें Duster के साथ कई चीजें साझा की जा सकती हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। भारत में इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि, Boreal और Bigster जैसे नामों की चर्चा सामने आती रही है.

इस बड़ी SUV में भी Duster वाला 1.8लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिए जाने की उम्मीद है. इसका पावर आउटपुट भी करीब 160hp और 172Nm हो सकता है.

आगे और Hybrid SUVs लाने की तैयारी

Renault की हाइब्रिड रणनीति केवल Duster और 7सीटर SUV तक सीमित नहीं रहने वाली है. कंपनी भारत के अलगअलग SUV सेगमेंट के लिए नए मॉडल तैयार कर रही है. इसका मकसद भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना है.कंपनी 2027 में Bridger SUV को भारत में पेश कर सकती है. इसके बाद इसका हाइब्रिड वर्जन भी आने की संभावना है, जो 202829 के आसपास बाजार में दस्तक दे सकता है. इसमें 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है.

कुल मिलाकर, Renault आने वाले साल में भारत में SUV के साथसाथ हाइब्रिड तकनीक पर भी जोर देने वाली है. नई Duster इस रणनीति की शुरुआत कर सकती है, जबकि बड़ी 7सीटर SUV और आने वाले समय के दूसरे मॉडल कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत कर सकते हैं. हालांकि, इन मॉडल्स की लॉन्च टाइमलाइन, नाम और फीचर्स को लेकर Renault की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.