अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ अच्छी आदतें अपनाकर आप धीरेधीरे इसे बेहतर कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़े काम समय पर करें. कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या सिर्फ 6 महीने में क्रेडिट स्कोर सुधारा जा सकता है? इसका जवाब है कि कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है. हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्कोर खराब होने की वजह क्या है.

लोन की किस्त और बिल समय पर भरें

सुधारने की शुरुआत समय पर भुगतान करने से होती है. कोशिश करें कि अगले छह महीनों में आपके लोन की कोई किस्त या क्रेडिट कार्ड का बिल देर से न जाए.अगर आपको भुगतान की तारीख याद नहीं रहती, तो फोन में अलार्म लगा सकते हैं. बैंक की अपने आप पैसे काटने वाली सुविधा भी इस्तेमाल की जा सकती है.समय पर भुगतान करने से बैंक और दूसरी वित्तीय कंपनियों को यह भरोसा होता है कि आप अपना पैसा सही समय पर चुकाते हैं.

क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल न करें

सिर्फ बिल समय पर भरना ही काफी नहीं है. यह भी देखना जरूरी है कि आप कार्ड की कितनी सीमा इस्तेमाल कर रहे हैं.मान लीजिए आपके कार्ड की सीमा है और आप हर महीने उसमें से लगभग पूरा पैसा खर्च कर देते हैं. ऐसा लगातार करने से आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर अच्छा असर नहीं पड़ सकता.इसलिए कोशिश करें कि कार्ड का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर पुराना बकाया है, तो उसे धीरेधीरे कम करना बेहतर रहेगा.

बारबार लोन के लिए आवेदन न करें

अगर एक बैंक ने आपका लोन आवेदन स्वीकार नहीं किया है, तो तुरंत कई दूसरे बैंकों में आवेदन करने से बचें.हर बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने पर बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकता है. कम समय में कई बार जांच होने से आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है.इसलिए पहले यह समझें कि पिछला आवेदन क्यों खारिज हुआ. समस्या ठीक करने के बाद ही दोबारा आवेदन करना बेहतर है.

अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखें

कभीकभी क्रेडिट स्कोर आपकी गलती के बिना भी खराब हो सकता है. इसकी वजह रिपोर्ट में दर्ज गलत जानकारी हो सकती है.इसलिए अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को ध्यान से देखें. कहीं ऐसा लोन तो नहीं दिख रहा जिसे आपने लिया ही नहीं? कोई पुराना लोन चुका देने के बाद भी चालू तो नहीं दिख रहा? गलत रकम या देर से भुगतान की गलत जानकारी तो दर्ज नहीं है?अगर कोई गलती मिले, तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित संस्था से शिकायत करें.

क्या सच में 6 महीने में स्कोर सुधर सकता है?

हां, कुछ लोगों के मामले में छह महीने के अंदर सुधार दिखाई दे सकता है. अगर स्कोर हाल की देरी से भुगतान करने, कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करने या रिपोर्ट में गलत जानकारी की वजह से कम हुआ है, तो इन गलतियों को सुधारने से फायदा मिल सकता है.लेकिन अगर कई पुराने कर्ज लंबे समय से बाकी हैं या पहले कई बार भुगतान नहीं किया गया है, तो सुधार में ज्यादा समय लग सकता है.

इसलिए क्रेडिट स्कोर को जल्दी बढ़ाने के बजाय अच्छी वित्तीय आदतों पर ध्यान दें. समय पर भुगतान करें, जरूरत से ज्यादा कर्ज न लें और अपनी रिपोर्ट पर नजर रखें. लगातार सही कदम उठाने से समय के साथ आपकी क्रेडिट प्रोफाइल बेहतर हो सकती है.