छठी बार बनने वाली है मां सीमा हैदर.. डॉक्टर ने बताया जन्म का महीना और तारीख!

greater noida seema haider who came to india from pakistan is pregnant again

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा की प्रेमिका सीमा हैदर फिर से सुर्खियों में हैं। सीमा छठी बार मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी की जानकारी सचिन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए …..

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा की प्रेमिका सीमा हैदर फिर से सुर्खियों में हैं। सीमा छठी बार मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी की जानकारी सचिन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

सीमा और सचिन की कहानी
सीमा हैदर करीब 2 साल पहले अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल होते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई थीं। उसने दावा किया था कि पबजी गेम खेलते समय सचिन मीणा से प्यार हो गया और सचिन के साथ रहने के लिए वह भारत आई। दोनों ने नेपाल में शादी भी की थी। सीमा के भारत आने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया और सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की थी।

सचिन से है बेटी मीरा
सीमा हैदर के कुल पांच बच्चे हैं। चार बच्चे पाकिस्तान में जन्मे, उनके पहले पति गुलाम हैदर से। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक बेटी मीरा, जो सचिन मीणा की है। अब सीमा हैदर छठे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जो सचिन मीणा का दूसरा बच्चा होगा। दोनों ने बच्चे को लेकर खुशी जताई है। सीमा ने कहा कि वह फिलहाल ठीक हैं और हाल ही में रूटीन डॉक्टर चेकअप भी करवा चुकी हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर का नया बच्चा फरवरी के आखिरी तक जन्म ले सकता है। इस खबर के बाद सीमा फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

Leave a Reply