Share Market Crash: सेंसेक्‍स 2000, न‍िफ्टी 600 अंक; HDFC 8% ग‍िरा; जान‍िए शेयर बाजार टूटने के 5 बड़े कारण!

Share Market Crash: सेंसेक्‍स 2000, न‍िफ्टी 600 अंक; HDFC 8% ग‍िरा; जान‍िए शेयर बाजार टूटने के 5 बड़े कारण!

Stock Market Crash: म‍िड‍िल ईस्‍ट में चल रहे तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार ग‍िरावट देखी जा रही है. प‍िछले तीन कारोबारी सत्र में तेजी के बाद गुरुवार को शेयर बाजार फ‍िर से धड़ाम हो गया. अब इजरायल ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एंड नेचुरल गैस फील्ड पर हमला कर द‍िया. इसके बाद भारतीय शेयर बाजार और ज्‍यादा टूट गया. मार्च के महीने में घरेलू शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) लगातार टूट रहे हैं. 19 मार्च (गुरुवार) को शुरुआती कारोबार में ही सेंसक्‍स 2000 प्‍वाइंट और न‍िफ्टी 600 अंक टूट गया. इसका असर यह हुआ क‍ि निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए. आइए जानते हैं शेयर बाजार में ग‍िरावट के 5 बड़े कारण-

ईरान और इजरायल की जंग, पार्स गैस फील्ड पर हमला
ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स और कतर के रास लाफान पर हमलों ने मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा द‍िया है. इजरायल और ईरान की तरफ से क‍िये गए इन हमलों से ग्लोबल रिस्क बढ़ गया है. जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर असर पड़ने की आशंका से निवेशक में घबराहट है. यह ज‍ियो-पॉल‍िट‍िकल टेंशन मार्च के महीने में बाजार में बड़ी ग‍िरावट आने का कारण बना हुआ है.

क्रूड का दाम 112 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर
साउथ पार्स हमले के बाद ब्रेंट क्रूड के दाम में र‍िकॉर्ड तेजी देखी गई और यह चढ़कर 112 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक पहुंच गया. भारत की तरफ से 85% तेल आयात क‍िया जाता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत की जरूरत का अध‍िकतर तेल और गैस होर्मुज स्‍ट्रेट से होकर गुजरता है. इसल‍िये महंगे तेल से महंगाई बढ़ेगी और व्यापार घाटा बढ़ेगा. इससे कंपनियों के प्रॉफ‍िट पर सीधा असर होगा. ऑटो, एविएशन, पेंट और केमिकल जैसे सेक्टर पर सबसे ज्‍यादा असर पड़ रहा है. तेल में आ रही बाजार टूटने का खास कारण है.

FII की जबरदस्‍त बिकवाली
ईरान और इजरायल जंग के बीच मार्च के महीने में व‍िदेशी न‍िवेशकों (FII) ने हजारों करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं. ग्लोबल अन‍िश्‍च‍ितता, तेल महंगा होने और जंग लंबी चलने के डर से विदेशी न‍िवेशक भारतीय बाजार से पैसा न‍िकाल रहे हैं. घरेलू न‍िवेशक (DII) इस दौरान खरीदारी कर रहे हैं लेक‍िन FII की बिकवाली बाजार पर भारी पड़ रही है और शेयर बाजार में बड़ी ग‍िरावट देखी जा रही है.

HDFC बैंक के चेयरमैन का अचानक इस्तीफा
प्राइवेट सेक्‍टर के देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के पार्ट-टाइम चेयरमैन अटानू चक्रवर्ती ने अचानक इस्तीफा दे दिया. उनके इस्‍तीफे से सब हैरान हैं. उन्होंने कहा कि बैंक की कुछ प्रैक्टिस उनकी पर्सनल वैल्‍यू और मूल्यों से मेल नहीं खातीं. बैंक निफ्टी में भारी वेटेज होने के कारण इस खबर ने पूरे बाजार पर असर डाला है. अमेरिकी ADR में भी 7% गिरावट आई है. एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अटानू चक्रवर्ती के इस्‍तीफे से बैंक का शेयर 8 प्रत‍िशत तक टूट गया.

रुपया कमजोर, महंगाई की आशंका
तेल महंगा होने से रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड न‍िचले लेव के करीब पहुंच गया. महंगाई बढ़ने का डर, US Fed की तरफ से ब्‍याज दर को पुराने लेवल पर ही बरकरार रखना और एशियाई मार्केट की गिरावट ने भारतीय निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर द‍िया है. इस दौरान बैंक‍िंग, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर सबसे ज्यादा टूट रहे हैं.

Leave a Reply