
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया. जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार और भरोसे से हुई थी, वह महज 15 दिनों में ही खत्म हो गया. एक युवती, जो पेशे से नर्स थी, उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
युवती ने हाल ही में बदायूं निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था. दोनों की मुलाकात इज्जतनगर के एक निजी अस्पताल में हुई थी, जहां दोनों काम करते थे. धीरे-धीरे दोनों करीब आए और प्यार में पड़ गए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। परिवार की परवाह किए बिना दोनों ने करीब 15 दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। युवती अपने पति के साथ बदायूं भी गई, लेकिन कुछ दिनों बाद वह वापस अपने घर इज्जतनगर लौट आई थी.
बताया जा रहा है कि युवती का जीवन पहले से ही काफी संघर्ष भरा रहा था. माता-पिता का साया बचपन में ही उठ गया था. मामा-मामी ने उसे पाला, लेकिन कुछ समय पहले उनका भी निधन हो गया. ऐसे में वो अपने भाई के साथ रह रही थी और नौकरी करके घर संभाल रही थी.
सुसाइड नोट में लिखी बात ने बढ़ाया रहस्य
शुक्रवार देर रात युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब दरवाजा खोला गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसने इस पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया.

सुसाइड नोट में युवती ने साफ लिखा कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है और उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. यह बात सुनकर हर कोई हैरान है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामलों में किसी न किसी वजह या व्यक्ति का जिक्र होता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं मिला.
शादी के बाद बढ़ी थी दूरियां
परिवार के मुताबिक, शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की बातें सामने आने लगी थीं. मृतका के भाई ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उसके बहनोई ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. हालांकि, समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी.
इसके बाद वह युवक दो दिन पहले बरेली आया था और युवती से मिला था. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था. हालांकि, युवती ने अपने भाई को इस बारे में कुछ नहीं बताया था. अब परिवार यही सोचकर परेशान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. फिलहाल, इज्जतनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.




