बॉयफ्रेंड संग भागी, लौटी और फिर अचानक गायब… अगले दिन परिजनों ने जो देखा, पैरों तले खिसक गई जमीन!

love affair ends in horrific way bodies a couple were found under tree

घटनास्थल से जहरीले पदार्थ और एक टूटा मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है।

Bihar News : बिहार के जहानाबाद जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल की कहानी का अंत बेहद दुखद और खौफनाक तरीके से हुआ। मुरगांव पंचायत अंतर्गत प्राण बिघा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बधार (खेत) में एक नीम के पेड़ के नीचे युवक-युवती के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय राजीव कुमार और उसकी प्रेमिका के रूप में की गई है। 

अपहरण के मामले से मौत तक का सफर 

इस मामले की जड़ें पिछले कई महीनों से चल रहे प्रेम प्रसंग से जुड़ी हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजीव और युवती के बीच लंबे समय से संबंध थे और करीब 6 महीने पहले दोनों गांव से फरार हो गए थे। उस दौरान लड़की के परिजनों ने हुलासगंज थाने में राजीव के खिलाफ अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक युवती अपने घर में मौजूद थी, लेकिन उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आशंका है कि राजीव गुप्त रूप से गांव पहुंचा और उसे बधार में मिलने बुलाया था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि करीब एक हफ्ता पहले ही लड़की अपने घर वापस लौटी थी. जबकि राजीव तब भी फरार चल रहा था। 

घटनास्थल से बरामद साक्ष्य 

बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो नीम के पेड़ के नीचे दोनों के शव एक साथ पड़े मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनमें मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है। पुलिस को संदेह है कि साक्ष्य मिटाने या किसी आपसी विवाद में इसे जानबूझकर तोड़ा गया। वहीं शवों के पास से जहरीले रसायन के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। 

पोस्टमार्टम का इंतजार 

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे जहर खाकर की गई आत्महत्या मान रही है, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग के कारण की गई आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा। 

Leave a Reply