शोएब अख्तर ने मैच से पहले की भविष्यवाणी बताया कौन सी टीम जीतेगी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल

Shoaib Akhtar ICC T20 World Cup 2026 Final

Shoaib Akhtar predict ICC T20 World Cup 2026 winner: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है और लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप का ख़िताब जीतने से बस 1 कदम दूर है.

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने फाइनल जीतने वाली टीम की भविष्यवाणी की है, शोएब अख्तर ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

Shoaib Akhtar की भविष्यवाणी ये टीम जीतेगी फाइनल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने लाइव टीवी पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के विजेता की भविष्यवाणी की है. शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टेलीविजन के शो ‘गेम ऑन है’ पर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि

“अगर पिच स्पिनरों को मदद देती है तो 175 से 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा. लेकिन  अगर न्यूजीलैंड 225 या 250 तक पहुंच जाता है, तो भारत पर काफी दबाव आ जाएगा. भारत पूरी तैयारी के साथ उतरेगा, लेकिन उन पर 1.5 अरब लोगों का दबाव भी होगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत इस मैच में मजबूत दिख रहा है, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड भी कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीते.”

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के अलावा भी कई पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप 2026 जीतने की भविष्यवाणी की है. शोएब अख्तर समेत पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ नफरत इस शो में साफ देखा जा सकता है.

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम

भारत टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी.

Leave a Reply