सिर में गोली मारी…चेहरा उड़ा, आंख 3 फीट दूर मिली: मांस के टुकड़े छत पर चिपके!


ग्वालियर। ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिस्तर पर बैठकर लाइसेंसी राइफल की नली सिर के पास सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सिर और चेहरे का ऊपर का हिस्सा उड़ गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम बिहारी भदौरिया (50) है, जो शताब्दीपुरम के रहने वाले थे। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है।

315 बोर की राइफल से रिटायर फौजी ने खुद को मारी गोली। कमरे से गोली चलने की आवाज आई परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 से 2 बजे की घटना है। देर रात श्याम बिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस दौरान आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि श्याम बिहारी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में .315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजन ने फौरन महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी। महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाए हैं। साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। स्पॉट से 3 फीट दूर उसकी आंख पड़ी मिली है।

सुसाइड नोट में बहू की प्रताड़ना का जिक्र
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के 80-A नेहरू कॉलोनी में रहने वाले 95 वर्षीय रामाधार गुप्ता ने शुक्रवार की रात घर पर लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें बड़ी बहू पर प्रताड़ित करने का जिक्र था। सुसाइड नोट की जांच और पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि बड़ी बहू सुनीता बुजुर्ग ससुर रामाधार गुप्ता को प्रताड़ित करती थी। वो बुजुर्ग ससुर को समय पर खाना नहीं देती थी। जब बुजुर्ग ससुर खाना मांग-मांगकर थक जाता था तो उसे बहू सुनीता खाना देती थी। लेकिन इस खाने की सब्जी में दोगुनी मिर्ची और नमक डाल देती थी। रामाधार बेटों से बहू की शिकायत करता तो बहू अकेले में पीटती और सोने तक नहीं देती थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा भी था कि अब उससे बहू की प्रताड़ना झिल नहीं रही है। उसकी मरने की उम्र तो नहीं है, लेकिन और कोई रास्ता नहीं बचा है।

बहू पर दर्ज होगा मामला
सुसाइड नोट और पुलिस की जांच में ये बात साफ हो चुकी है कि बड़ी बहू सुनीता ससुर रामाधार को प्रताड़ित कर रही थी। जबकि सुसाइड नोट में छोटी बहू के द्वारा उनका ख्याल रखने की बात भी लिखी हुई है। इस आधार पर पुलिस जल्द ही बड़ी बहू सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आरोपी बनाएगी। बता दें कि बुजुर्ग रामाधार ने शुक्रवार की रात घर में अपने कमरे में कुर्सी पर बैठकर खुद को लाइसेंसी रायफल से पेट में गोली मार ली थी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply