
IPL 2026 में 8 अप्रैल को खेले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) जीता हुआ मैच हार गई. उसने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबला सिर्फ1 रन से गंवा दिया. दिल्ली की टीम ये मुकाबला शायद नहीं हारती अगर डेविड मिलर बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ी गलती ना करते. अब जब उनकी गलती के चलते हार हुई तो टीम के ड्रेसिंग रूम में उसका असर भी देखने को मिला.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ड्रेसिंग रूम में डेविड मिलर अलग-थलग पड़े दिखे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैदान पर डेविड मिलर से हुई चूक पर मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने भी टिप्पणी की.
शुभमन गिल ने बताया क्यों हारी Delhi Capitals
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 19.4 ओवरों तक इस मैच को जीत रही थी. हालांकि 19.5वें ओवर में डेविड मिलर की एक छोटी सी गलती की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को इस रोमांचक मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के बाद डेविड मिलर की गलती का जिक्र करते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि
“20वें ओवर की 5वीं गेंद पर रन न लेने की गलती कर उसने अपनी टीम को हराया, उसके बाद हमें लगा कि हम जीत सकते हैं. मिलर को स्ट्राइक पर देखकर हमने धीमी गति की गेंद कराने का फैसला किया, जिस पर बाउंड्री लगाना आसान नहीं था.”
19.5 ओवर में डेविड मिलर से हुई बड़ी गलती
गुजरात टाइटंस से मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 2 गेंदों में 2 रन बनाने रह गए थे. लेकिन 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर डेविड मिलर ने 1 रन भागने से इनकार कर दिया. मिलर के साथ क्रीज के दूसरे छोर पर कुलदीप यादव थे. ऐसे में उन्होंने स्ट्राइक को खुद के पास रखने की सोची.
मगर उनकी यही सोच टीम पर भारी पड़ गई. जिसे उन्होंने अपना बड़ा फैसला माना वो सबसे बड़ी गलती में बदल गया. क्योंकि आखिरी गेंद पर जब 2 रन बनाने का प्रेशर आया तो उस दबाव में रन भागते हुए कुलदीप यादव रन आउट हो गए. नतीजा ये हुआ कि दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा.





