भाभी मेरे साथ अवैध संबंध बना लो. महिला ने किया मना तो देवर ने कर दिया ये कांड!

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे एक शख्स ने विरोध करने पर अपनी ही रिश्ते की भाभी पर तेजाब फेंक दिया।

हालांकि, महिला तो बाल-बाल बच गई लेकिन उसकी देवरानी और उसकी दो मासूम बेटियां तेजाब की चपेट में आकर झुलस गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेरठ में तेजाब हमले से दहशत

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजय अपनी रिश्ते की भाभी पर लंबे समय से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। महिला ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी थी। इसी बात से आरोपी अजय बुरी तरह नाराज हो गया और उसने बदला लेने की ठान ली। मंगलवार दोपहर महिला अपने घर के बाहर चौक में बैठी हुई थी। उसके साथ उसकी देवरानी और देवरानी की दो साल की दो जुड़वां बेटियां भी मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी अजय कांच की बोतल में तेजाब लेकर वहां पहुंचा और सीधे महिला पर फेंक दिया।

छीना-झपटी में बदला निशाना

हमले के दौरान महिला ने तुरंत आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिससे दोनों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई। इसी वजह से तेजाब सीधे महिला पर नहीं गिरा, लेकिन पास बैठी उसकी देवरानी और दोनों मासूम बच्चियां तेजाब की चपेट में आ गईं। तीनों गंभीर रूप से झुलस गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हत्या के मामले में सजायाफ्ता है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी अजय पहले से ही हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। करीब 10 साल पहले उसने गांव के ही देवी सहाय की हत्या कर दी थी। इस मामले में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि सजा कम कराने की याचिका पर सुनवाई के दौरान करीब छह महीने पहले उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद से ही वह महिला को अवैध संबंधों के लिए धमका रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद महिला और उसके पति ने खरखौदा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम भी लगा दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply