इश्क में थी साली, शादी के लिए बोली तो जीजा ने घोंट दिया गला… कुएं में मिली लाश

मुरादाबाद में कुएं में मिली युवती की लाश का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि युवती की हत्या उसके जीजा ने की है. दरअसल युवती अपने जीजा पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी युवती से बिना शादी किए ही अवैध संबंध कायम रखना चाहता था. वहीं जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया.

इश्क में थी साली, शादी के लिए बोली तो जीजा ने घोंट दिया गला… कुएं में मिली लाश

पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुएं में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए हत्यारोपी जीजा और उसके तीन साथियों को अरेस्ट किया है. पुलिस की पूछताछ में युवती के जीजा ने बताया कि वह प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी. जबकि वह बिना शादी के ही उसके साथ रिलेशन में रहना चाहता था. जब वह शादी की जिद पर अड़ गई तो उसने पीछा छुड़ाने के लिए अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर शव को सूखे कुएं में फेंक दिया.

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक मामला मैनाठेर क्षेत्र में बघी गोवर्धनपुर का है. बीते शनिवार को यहां जंगल के कुएं में एक युवती का शव मिला था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई. पता चला कि यह शव संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के कमालपुर उर्फ कापूरपुर गांव की रहने वाली सबरीन उर्फ समरीन (25) का शव है. पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली. आखिरी कॉल उसके जीजा जीजा हासिम का था.

ऐसे खुला हत्या का राज

संदेह के आधार पर पुलिस ने हाशिम को अरेस्ट किया और कड़ाई से पूछताछ की. इसमें हाशिम ने बताया कि सबरीन उससे प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी. जबकि वह शादी करने के बजाय उसके साथ अवैध संबंध कायम रखना चाहता था. जब सबरीन शादी की जिद पर अड़ गई तो उसने उससे पीछा छुड़ाने की साजिश रची और इसी साजिश के तहत गुरुवार को घर से भागने का सुझाव दिया था.

आरोपी ने कबूली वारदात

आरोपी हासिम के मुताबिक सबरीन के आते ही उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया और फिर मैनाठेर थाना क्षेत्र में बघी गोवर्धनपुर के जंगल में उसकी लाश कुएं में फेंक दी. स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी अगले दिन कुएं में लाश देखकर हुई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उधर, सबरीन के पिता ने बताया कि घर से भागने के लिए उनकी बेटी ने पूरे परिवार को बेहोश कर दिया था और घर में मौजूद नगदी जेवर लेकर फरार हो गई थी.

Leave a Reply