
Gold-Silver Rate Today, 23 February 2026: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ठहरिए. सोने की कीमत में बड़ी तेजी फिर से लौट आई है. अमेरिका में टैरिफ पर जो कुछ हुआ उसके बाद दोनों के दाम फिर से चढ़ने लगे हैं. सोमवार, 23 फरवरी को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 3000 रुपये और चांदी 15600 रुपये बढ़ गई.
सोने-चांदी की आज की कीमत देखें को MCX पर 10 ग्राम गोल्ड 1,58,458 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. इसी तरह से MCX सिल्वर 5% बढ़कर 2,68,120 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंच गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर जारी रेटलिस्ट को देखें तो 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का भाव कुछ इस तरह से हैं…
– 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,58,428 रुपये प्रति 10 ग्राम.
– 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,45,120 रुपये प्रति 10 ग्राम.
– 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,18,821 रुपये प्रति 10 ग्राम.
– 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,550 रुपए पर है.
इस साल सोने-चांदी में कितनी तेजी आई ?
सोने-चांदी के लिए साल 2025 सबसे बेहतरीन रहा है. दोनों ही मेटल्स की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई. अगर आंकड़ों में देखें तो साल 2025 में सोना 75% महंगा हुआ और चांदी में 167% की तेजी आई. 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 76,000 रुपये से 1.33 लाख रुपए तक पहुंच गई. चांदी ने 86,000 रुपये से 2.30 लाख रुपये/किलो तक का सफर तय किया. साल 2026 में भी ये तेजी जारी है. इस साल सोने के भाव में अब तक 25,000 रुपये और चांदी में 35,000 रुपये तक की बढ़त आ चुकी है. अगर ऑल टाइम हाई की बात करें तो 29 जनवरी को सोना रिकॉर्ड भाव 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी.
अमेरिका और चीन फैक्टर का असर सोने-चांदी पर
जिस तरह से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं, अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात गंभीर होते जा रहे हैं. टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को झटका दिया है, उसने अस्थिरता और बढ़ा दी है. सिर्फ इतना ही नहीं चीन के केंद्रीय बैंक की ओर से इसी हफ्ते ब्याज दरों का ऐलान होना है, जिसपर बाजार की नजर टिकी हुई है. जिस तरह से कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप की ओर से 15% का ग्लोबल टैरिफ लगाया गया, उसने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा कर दी है. ये सारे फैक्टर्स सेफ हैवन के तौर पर सोने-चांदी की मांग को बढ़ा रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मांग बढ़ने के साथ-साथ कीमतों में तेजी आती है.
क्या फिर रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना ?
मार्केट एक्सपर्ट शरद कोहली के मुताबिक सोने-चांदी को बाजार की अनिश्चितता पसंद है. ऐसी परिस्थितियों में सोने-चांदी का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ता है. अमेरिका में टैरिफ विवाद, मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति, रूसी-यूक्रेन के बीच जंग हर तरफ से सोने-चांदी को फ्यूल दे रहे हैं. मार्केट जानकारों की माने तो सोना-चांदी इस हफ्ते तेजी के साथ बढ़ सकता है. मौजूदा हालात में सोने की कीमतें नए ऑल टाइम हाई (1.92 लाख/10 ग्राम) के स्तर को छू सकती हैं. इसी तरह से चांदी को बढ़ती औद्योगिक मांग से उनकी कीमत को सपोर्ट मिल रहा है. ऑनलाइन पैसा भेजने पर भी बैंक वसूलती है फीस,पर UPI में सब फ्री, फिर कैसे करोड़ों का मुनाफा कमा रहीं Gpay,फोनपे, Paytm ?
कहां तक जाएगा सोने का भाव ?
आम लोगों से लेकर बड़े निवेशकों की निगाहें बाजार की दिशा पर टिकी हुई है. आम लोगों को डर सता रहा है कि क्या सोना फिर से नया रिकॉर्ड बनाएगा, क्या अभी खरीदारी करना सही है या कीमतों में और गिरावट की संभावना है? सोना कितना महंगा या सस्ता होगा, ये कहना मुश्किल है. इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के मुताबिक साल 2026 में सोने का भाव 6,000 से 6,200 डॉलर प्रति औंस के नए हाई लेवल को छू सकता है. इसे भारतीय करेंसी में बदले तो सोने की कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है.





