
Trending On Google: पिछले 24 घंटों में ‘Something Very Bad Is Going To Happen’ नाम का वाक्य अचानक गूगल पर तेजी से ट्रेंड करने लगा. इस डरावने और सिहरन पैदा करने वाले वाक्य ने लोगों को चौंका दिया और कई लोग इसे किसी बड़े खतरे से जोड़ने लगे. लेकिन हकीकत उतनी खतरनाक नहीं है जितनी यह लाइन सुनने में लगती है. दरअसल, इसके पीछे एक एंटरटेनमेंट से जुड़ा कारण है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
क्या यह किसी खतरे का संकेत है या सिर्फ एक शो?
असल में ‘Something Very Bad Is Going To Happen’ एक नई हॉरर ड्रामा सीरीज का नाम है, जो नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च को रिलीज हुई है. इसके डरावने टाइटल ने दुनियाभर के लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी, जिसके चलते लोग इसे गूगल पर सर्च करने लगे. यही वजह है कि यह वाक्य अचानक ट्रेंडिंग में आ गया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.
क्यों बढ़ी इस शो को लेकर लोगों की दिलचस्पी?
इस सीरीज की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है डफर ब्रदर्स, यानी मैट और रॉस डफर, जो मशहूर सीरीज स्ट्रेजर थिंग्स के क्रिएटर हैं. उनके इस नए प्रोजेक्ट से जुड़ने के कारण फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. इसके अलावा शो का रहस्यमयी और डरावना टाइटल भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है.
क्या है इस हॉरर ड्रामा की कहानी?
यह सीरीज एक कपल, रैचेल और निकी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी से पहले के कुछ दिनों को साथ बिताने के लिए निकी के होमटाउन जाते हैं. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जल्द ही वहां अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. एक साधारण पारिवारिक समारोह धीरे-धीरे खौफनाक मोड़ ले लेता है, जहां किसी अनजान और रहस्यमयी ताकत की मौजूदगी महसूस होती है.
सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और सभी एक साथ रिलीज किए गए हैं. हर एपिसोड में सस्पेंस और हॉरर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जाता है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहानी इस तरह से बुनी गई है कि हर मोड़ पर नया रहस्य सामने आता है और दर्शक अंत तक जुड़े रहते हैं.



