
Daniel Vettori: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ, जहां सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद की इस करारी शिकस्त के बाद टीम के कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) काफी गुस्से में हैं.
डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ने अपने टीम के गेंदबाजों को इस शर्मनाक हार का जिम्मेदार माना है, इसके साथ ही उन्होंने उन 3 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो आरसीबी के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद एसआरएच (SRH) की टीम का हिस्सा हो सकते हैं.
Daniel Vettori ने कहा जल्द इन 3 खिलाड़ियों की होगी वापसी
आईपीएल 2026 से पहले ही टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) चोट की वजह से शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. इसी वजह से पैट कमिंस की जगह पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) भी मैच से एक दिन पहले बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए और उनके हाथ में चोट आ गई.
अब आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि पैट कमिंस टूर्नामेंट के बाद के फेस में वापसी कर सकते हैं और कार्स के भी जल्द ही वापस आने की उम्मीद है. इसके अलावा डेविड पेन के आने से हमें कुछ अच्छे विकल्प मिले हैं.”
डेविड पेन को मिला इस खिलाड़ी की जगह मौका
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही टीम के कप्तान पैट कमिंस चोटिल हुए, वहीं ब्रायडन कार्स भी आरसीबी के खिलाफ मैच से एक दिन पहले चोटिल हो गए थे. वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह भी चोट के कारण बाहर हो गए. हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था.
हालांकि जैक की जगह 35 साल के इंग्लिश तेज गेंदबाज डेविड पेन को टीम में शामिल किया गया. 1.5 करोड़ रुपये में शामिल किए गए पेन ने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए. ऐसे में वह आने वाले मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को केकेआर की टीम से होना है.





