हल्दी-जीरे के पानी से करें दिन की शुरुआत, वजन घटाने में कारगर, ड्रिंक को बनाना भी बेहद आसान

Haldi Jeera Water: क्या आपने कभी हल्दी और जीरे का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नेचुरल ड्रिंक आपकी सेहत को काफी हद तक सुधार सकती है। आइए जानते हैं कैसे…

हल्दी-जीरे का पानी- India TV Hindi

किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और जीरे जैसे मसाले आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज हम आपको हल्दी और जीरे का पानी पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और जीरे के पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

कैसे बनाएं हल्दी-जीरे का पानी- सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में हाफ स्पून जीरा एड कीजिए। इसके बाद आपको इसी पानी में एक चौथाई स्पून हल्दी एड करनी है। गैस ऑन कर दीजिए और इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब मिश्रण अच्छी तरह से उबल जाए, तब गैस बंद कर दीजिए और हल्दी-जीरे के पानी को ठंडा होने दीजिए और फिर पी जाइए।

बूस्ट करे वेट लॉस जर्नी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी में मौजूद तत्व फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार साबित हो सकता है। यही वजह है कि हल्दी और जीरे के पानी को रेगुलरली पीने से वेट लॉस जर्नी को बूस्ट किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह हल्दी और जीरे का पानी पीना शुरू कर दीजिए।

सेहत के लिए वरदान ड्रिंक- हल्दी-जीरे का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अपच, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम कर दिल की सेहत को सुधारने के लिए भी हल्दी-जीरे के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply