भारतीय बाजार में टोयोटा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ईबेला की डिलीवरी शुरू कर दी है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी ई विटारा के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन इसमें टोयोटा की स्टाइलिंग और फीचर्स मौजूद हैं. अगर आप भी इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कंपनी ने इसमें कौनकौन से फीचर्स दिए हैं और क्या कुछ खास मिलता है.

टोयोटा एबेला: कीमत
फिलहाल, टोयोटा एबेला केवल अपने टॉपस्पेक E3 वेरिएंट में आती है. मोनोटोन वर्जन की कीमत 23.60 लाख रुपये है, जबकि डुअलटोन मॉडल की कीमत 23.80 लाख रुपये है. टोयोटा ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि बाद में ज्याद3ा किफायती E1 और E2 वेरिएंट भी लॉन्च किए जाएंगे. इतना ही नहीं जो ग्राहक शुरुआती खरीद लागत को कम करना चाहते हैं, उनके लिए टोयोटा बैटरीएज़असर्विस का ऑप्शन भी दे रही है. इस योजना के तहत, टोयोटा एबेला को 15.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जबकि बैटरी के उपयोग का शुल्क प्रति किलोमीटर के हिसाब से अलग से लिया जाएगा.
टोयोटा एबेला: रेंज और बैटरी
के मौजूदा ई3 वेरिएंट में 61 किलोवाटघंटे की बैटरी और आगे की तरफ लगा इलेक्ट्रिक मोटर है. यह सेटअप 172 बीएचपी की पावर और 193 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. टोयोटा के मुताबिक, एबेला एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक बन जाती है.
टोयोटा के आने वाले कम कीमत वाले वेरिएंट में 49 किलोवाटघंटे की छोटी बैटरी पेश करने की उम्मीद है. इस वर्जन से लगभग 440 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है. टोयोटा एबेला डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को लगभग 45 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.
टोयोटा एबेला: केबिन और फीचर्स
दमदार फीचर्स से लैस है. डैशबोर्ड में डुअल डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. दूसरी खासियतों में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डुअलटोन केबिन थीम और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी शामिल हैं.
टोयोटा एबेला: सेफ्टी और मुकाबला
टोयोटा एबेला में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर सात एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS फंक्शन शामिल हैं. टोयोटा एबेला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, टाटा हैरियर ईवी, एमजी विंडसर ईवी, मारुति ई विटारा और विनफास्ट वीएफ6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से प्रतिस्पर्धा करेगी.डिलीवरी शुरू होने के साथ ही, टोयोटा एबेला भारतीय ईवी बाजार में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में एंट्री कर रही है.



