जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बदल जाएगी टीम इंडिया! इन 2 स्टार खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता? ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI!


India Predicted Playing XI Against Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा. 26 फरवरी को चेन्नई में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया पर दबाव है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए सुपर-8 मुकाबले में ‘मेन इन ब्लू’ को 76 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शिवम दुबे (42 रन) को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर सका.

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ना सिर्फ अगले दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका लगातार दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है. ये दोनों मुकाबले टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसे होंगे और प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.

तिलक वर्मा की जगह सैमसन को मिलेगा मौका?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर पर गाज गिरनी लगभग तय है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए तिलक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वो एक रन बनाकर बेहद गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए. वो जिस तरीके से आउट हुए, उससे डगआउट में बैठे कोच गौतम गंभीर भी बेहद निराश हुए.

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका देने के बारे में सोच सकती है. वैसे भी भारतीय बल्लेबाजी क्रम में टॉप- 7 में से 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. विरोधी टीमें इसके लिए प्लान बनाकर आ रही हैं, जिससे टीम इंडिया को नुकसान हो रहा है. इस लिहाज से भी देखें तो तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन ले सकते हैं.

अक्षर पटेल की वापसी, सुंदर की छुट्टी!
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल का नाम नहीं होने से फैंस हैरान थे. गंभीर-सूर्या का ये प्लान बुरी तरह फ्लॉप हुआ. वाशिंगटन सुंदर बल्ले और गेंद से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. जाहिर है, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम मैनेजमेंट इस गलती को सुधारना चाहेगी. अक्षर गेंद और बल्ले से सुंदर से अधिक प्रभावशाली साबित हो सकते हैं.

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Leave a Reply