
Aadhaar Card New Design: आज के समय में सभी भारतीय लोगों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. आब बैंक में खता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक हर जगह आधार कार्ड लगता हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके आधार कार्ड पर लिखी आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे घर का पता या जन्मतिथि का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है? इसी प्राइवेसी के खतरे को देखते हुए खबर आ रही है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. इसके बाद अब कार्ड पर आपको सिर्फ फोटो और एक सिक्योर QR कोड दिखाई देगा.
क्या है नया डिजाइन?
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आने वाले समय में फिजिकल आधार कार्ड पर आपकी सारी डिटेल्स नहीं छपी होंगी. नए डिजाइन में कार्ड के मुख्य हिस्से पर केवल आपकी फोटो और एक बड़ा QR कोड ही दिखाई देगा. इसका मतलब है कि अगर आपका कार्ड कहीं गिर जाता है या आप किसी को इसकी फोटोकॉपी देते हैं, तो वह आपकी पर्सनल जानकारी को सीधे तौर पर नहीं पढ़ पाएगा. यह बदलाव लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.
इस बदलाव से क्या होगा फयदा?
इस बदलाव के पीछे का मेन मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना और डिजिटल इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. क्योंकि अभी तक कार्ड पर सारी डिटेल्स होने की वजह से कई बार साइबर ठग डेटा का गलत इस्तेमाल कर लेते थे. नया डिजाइन इस खतरे को जड़ से खत्म कर सकता है. सरकार चाहती है कि लोग ‘न्यू आधार ऐप’ का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. इस ऐप के जरिए आप किसी को भी अपना QR कोड दिखाकर या स्कैन करवाकर अपनी जानकारी वेरिफाई करवा सकते हैं. सरल शब्दों में कहें तो आधार कार्ड बाहर से सादा दिखेगा, लेकिन अंदर की जानकारी पहले से ज्यादा सिक्योर रहेगी.
डिजिटल सुविधा भी बढ़ेगी
इसके साथ एक अपडेटेड मोबाइल ऐप पर भी काम चल रहा है. इस ऐप की मदद से लोग अपने आधार की जानकारी फोन में ही देख सकेंगे. जरूरत पड़ने पर डिजिटल QR कोड शेयर किया जा सकेगा. इसके बाद कई काम जैसे पता बदलना या मोबाइल नंबर अपडेट करना भी आसान हो जाएगा. इसका फायदा खासकर उन लोगों को मिलेगा जो बार-बार आधार सेंटर जाने से बचना चाहते हैं.
क्या पुराने कार्ड बंद हो जाएंगे?
फिलहाल UIDAI की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल डेडलाइन नहीं आई है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुराने कार्ड भी मान्य रहेंगे, लेकिन सिक्योरिटी के लिहाज से नए डिजाइन वाले कार्ड को प्राथमिकता दी जा सकती है. अगर आप पहले से ही नया आधार ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बदलाव बेहद आसान होगा. लेकिन माना जा रहा है कि बदलाव धीरे-धीरे लागू होगा ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
कैसे होगा वेरिफिकेशन?
अगर कार्ड पर नाम और पता नहीं होगा, तो काम कैसे चलेगा? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसका जवाब है ‘स्कैनिंग’से. जब आप अपना नया कार्ड किसी को देंगे, तो उसे UIDAI के ऑफिशियल ऐप से आपका QR कोड स्कैन करना होगा. स्कैन करते ही सामने वाले को केवल उतनी ही जानकारी दिखेगी जितनी वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है. इससे डेटा का कंट्रोल पूरी तरह से आपके हाथ में रहेगा.





