दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया’ मना, सास ने की पिटाई… फिर लड़की ने जो बोला सुनकर हर कोई रह गया हैरान

हमीरपुर जिले में शादी की रात ही एक अनोखी और विवादित घटना सामने आई है. दुल्हन ने अपनी सुहागरात के मौके पर अपने ससुराल पहुंचने के बाद खुलासा किया कि वह किसी और से प्यार करती है और उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया था.

Hamirpur Bride Suhagraat

सोशल मीडिया पर आजकल शादी टूटने, शादी के बाद अफेयर और प्रेम प्रसंग के काफी मामले सामने आते रहते हैं. कई बार लड़कियां शादी धोखे में रखकर पहले तो शादी कर लेती और फिर अपने प्रेमी संग या तो फरार हो जाती है या पति को जान से मार देती है. लगातार बढ़ी ऐसी घटनाओं ने कुछ लोगों का शादी पर से विश्वास उठा दिया है. अब एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

यूपी के हमीरपुर से सामने आए दुल्हन के वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया था. जिसको लेकर अब यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. दरअसल दुल्हन ने अपनी सुहागरात के मौके पर अपने ससुराल पहुंचने के बाद खुलासा किया. जिस पर सास ने उसकी पिटाई की.

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी की रात ही एक अनोखी और विवादित घटना सामने आई है. दुल्हन ने अपनी सुहागरात के मौके पर अपने ससुराल पहुंचने के बाद खुलासा किया कि वह किसी और से प्यार करती है और उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया था. जब उसने सुहागरात में जाने से इनकार किया, तो उसकी सास ने उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे मामला थाने तक पहुंच गया.

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शादी पूरे रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई. लेकिन जब दुल्हन ने सुहागरात में जाने से मना किया तो बवाल मच गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सास दुल्हन को मार रही है. इस वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि ‘अब बोलो भाई उसको किसी भी हाल में शादी नहीं करनी थी, एक बेकसूर तो बच जाता.’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘दूल्हे का क्या अपडेट है.’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘शादी में दोनों की सहमति और समझ सबसे जरूरी होती है.

जब दुल्हन अपनी मरज़ी स्पष्ट कर रही है, उसे सम्मान देना ही सही कदम है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘ऐसी शादी भरोसे और सच्चाई के बिना सिर्फ दो जिंदगियों के साथ अन्याय बन जाती है पहले ही साफ सच बता देना ही सबसे सही रास्ता होता है.’

Leave a Reply