बच्चे ने मोमोज के लिए 85 लाख’ के गहने दुकानदार को दिए, यूपी पुलिस दुकानदार को खोज रही.!

Deoria News : उत्तर प्रदेश में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ठेले वालों ने एक किशोर से पहले दोस्ती की और फिर मोमो खिलाने के बहाने उससे उसकी बहन के 85 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए

Child gave jewellery worth Rs 85 lakh to shopkeeper for momos, UP police searching for shopkeeper

Deoria Momos News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मासूमियत और लालच के खेल में एक परिवार की जिंदगी भर की जमा पूंजी दांव पर लग गई। तीन युवकों ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को मोमोज का ऐसा लालच दिया कि उसने घर की अलमारी में रखे 85 से 86 लाख रुपये के जेवरात उनके हवाले कर दिए।

यह पूरी घटना देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है। मामला तब उजागर हुआ, जब रविवार को किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे। जैसे ही अलमारी खोली गई, परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई- सारे जेवरात गायब थे। जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जो बताया उसे सुनकर माता-पिता सन्न रह गए। बच्चे ने कुबूल किया कि उसने मोमोज खाने के बदले में वे सारे गहने दुकानदार और उसके साथियों को दे दिए हैं।

दोस्ती की आड़ में ठगी

वाराणसी के एक मंदिर के पुजारी और पीड़ित पिता विमलेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमो का ठेला लगाने वाले तीन युवकों ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर उससे दोस्ती की थी। इन युवकों ने बच्चे की नासमझी का फायदा उठाया और उसे मोमोज खिलाने के बदले घर से गहने लाने को उकसाया। चोरी गए आभूषणों में विमलेश की बहन और उनके खुद के परिवार के कीमती जेवर शामिल थे।

पुलिस की कार्रवाई और परिवार का सदमा

इस पूरे मामले को लेकर रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी भी की है। उनकी छानबीन शुरू कर दी गई है। अधिकारी का कहना है कि बच्चे से भी विस्तार से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। इतनी बड़ी रकम के जेवर चले जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में चला गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि कैसे अपराधी बच्चों की मासूमियत को निशाना बनाकर संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply