
सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसी सच्ची कहानियां उभरकर सामने आती हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलो-दिमाग पर छाप छोड़ जाती हैं. क्वोरा (Quora) प्लेटफॉर्म पर एक पुरानी पोस्ट इन दिनों फिर से सुर्खियां बटोर रही है. ये घटना लगभग पांच साल पुरानी है, लेकिन आज भी लोग इसे पढ़कर स्तब्ध हैं, भावुक हैं और अपनी राय दे रहे हैं.
कहानी है शादी में मिले विश्वासघात की, धैर्य की, बदले की और एक ऐसे फैसले की जो सामान्य नहीं था. इस कहानी में शख्स अपनी बीवी के प्रेग्नेंट होने पर खुश था. लेकिन उसकी ख़ुशी ज्यादा समय के लिए नहीं थी. दरअसल, पत्नी के पेट में उसके प्रेमी का बच्चा था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पति और पत्नी में अनबन थी लेकिन पति इस रिश्ते को बचाना चाहता था. लेकिन जब उसे बच्चे का पता चला तो वो टूट गया. उसने लोगों से इस बारे में राय मांगी थी. लेकिन अब जाकर उसने बताया कि आखिर ऐसी स्थिति में उसने क्या फैसला लिया था?
टूट गया था दिल
शख्स की शादी नॉर्मल थी. पति और पत्नी में झगड़े होते थे लेकिन ऐसा तो हर रिश्ते में होता है. पोस्ट करने वाले शख्स (नाम गोपनीय) की शादी को कई वर्ष हो चुके थे. पत्नी के साथ रिश्ता सामान्य चल रहा था, जब अचानक पत्नी ने खुशखबरी सुनाई कि वो गर्भवती है. पति ने खुशी मनाई और परिवार की कल्पना करने लगा. लेकिन कुछ समय बाद सच्चाई सामने आई जो दिल तोड़ने वाली थी. बच्चे का पिता वो नहीं था, बल्कि पत्नी का प्रेमी था. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कई महीनों से चल रहा था. प्रेमी कोई ऑफिस सहकर्मी या पुराना दोस्त था. इसका खुलासा खुद पत्नी ने किया था. प्रेमी बच्चे की जिंदगी का हिस्सा बना चाहता था. ऐसे में पति को समझ ही नहीं आया कि उसे क्या करना चाहिए.
लिया ऐसा फैसला
इस खबर के बाद पति को सदमा लगा. क्रोध, दर्द, अपमान– सब एक साथ महसूस कर रहा था. लेकिन उसने कोई हिंसा या जल्दबाजी नहीं दिखाई. उसने धैर्य रखा और फैसला किया कि बच्चे को सुरक्षित जन्म होने देगा. पूरे नौ महीने उसने पत्नी की देखरेख की, डॉक्टर अपॉइंटमेंट्स, पोषण, अस्पताल, सब संभाला. डिलीवरी हुई, बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ. अब आता है चौंकाने वाला मोड़! जन्म के ठीक बाद पति ने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी. पत्नी से साफ कहा – “यह बच्चा तुम्हारा और तुम्हारे प्रेमी का है, मैं इसकी जिम्मेदारी नहीं लूंगा.” प्रेमी को बुलाया, सभी सबूत (मैसेज, फोटो, कबूलनामा) दिखाए और बच्चे की कस्टडी उसे सौंप दी. कोर्ट में तलाक लिया, कोई संपत्ति या लड़ाई नहीं. बस चुपचाप अपनी राह चला गया. अब पांच साल बाद शख्स अपनी प्रेमिका, दो बेटियों के साथ अपने घर में खुश है. उसने लोगों से ही उसे स्पोर्ट करने के लिए थैंक्स कहा. ये स्टोरी लोगों को प्रेरणा दे रही है.



