पैरों पर नहीं, हाथों पर चलकर आया दूल्हा! यूनिक एंट्री ने इंटरनेट पर मचाया धमाल!


Unique Groom Entry Ideas: शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. आपने भी दूल्हा-दुल्हन के काफी वीडियो देखे होंगे, लेकिन दूल्हे की ऐसी एंट्री शायद आपने नहीं देखी होगी. इस बार दूल्हे राजा जब मंडप में आ रहे हैं तो पैरों पर नहीं, बल्कि हाथों पर चल रहे हैं. चलिए देखते हैं ये मजेदार वीडियो.

शादियों में कपल कुछ यूनिक कर नए ट्रेंड सेट कर रहे हैं. इन दिनों शादियों से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया. अब हर कपल इन ट्रेंड को फॉलो कर रहा है. कभी शादी से पहले दूल्हा नाचता हुआ लड़की के घर पहुंच जाता है तो कभी फेरों पर दूल्हा वचनों के साथ अपनी शर्ते भी रख देता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब एक दूल्हे की अनोखी एंट्री चर्चा का विषय बन गई. दूल्हे राजा ने जमीन पर कदम ही नहीं रखा, बल्कि दोस्तों के हाथों पर चलकर एंट्री ली है. यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोस्तों की तारीफ कर रहे हैं.

हाथों पर कैसे चला दूल्हा?
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि दूल्हा शादी के पंडाल में एंट्री ले रहा है. इस दौरान दोस्तों ने मिलकर ऐसा आइडिया निकाला की दूल्हे के कदम जमीन पर न टिकें. सभी दोस्त आमने-सामने एक लाइन में खड़े हो जाते हैं और दूल्हे को अपने हाथों पर चलाते हैं. 2 दोस्त एक दूसरे का हाथ कसकर पकड़ते हैं और दूल्हा उन हाथों पर कदम रखकर आगे बढ़ता है. इस तरह दूल्हा पैरों की बजाय हाथों पर एंट्री लेता है. चलिए पहले ये वीडियो देखते हैं.

किसने पोस्ट किया वीडियो?
वीडियो इंस्टाग्राम पर @kardiya_jay_mataji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, अब तक वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लाइक हो चुके हैं.

क्या बोले यूजर्स?
वीडियो देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे भाई किस्मत वाले को मिलते हैं. हर किसी कि बस कि बात नहीं है.” दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई तुम दूल्हा बने हो सरकस वाले नहीं, जो रस्सी पर चलने की तैयारी कर रहे हो.”

Leave a Reply