
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उन्मादियों द्वारा हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार (9 मार्च, 2026) को सुबह हिंदू परिवार घर में हनुमान चालीसा सुन रहा था तभी मोहल्ले में ही रहने वाले मुसलमानों ने घर में घुसकर हथौड़े और लाठी-डंडे से हमला करते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी।
इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी। सुदर्शन न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाते हुए पीड़ितों के लिए न्याय की आवाज उठाई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चरमपंथी जीशान, ताहिर और राशिद गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जिले के नंदग्राम थाना पुलिस क्षेत्र का है, हिंदू परिवार अपने घर में सुबह 9 बजे हनुमान चालीसा बजा कर सुन रहा था, जिसपर पड़ोस में रहने वाले कट्टरपंथी मुसलमानों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद वे हिंदू परिवार के घर में घुस गए और किसी तरह की मर्यादा का ध्यान न रखते हुए परिवार के बुजुर्गों और महिलाओं को बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमे पीड़ित ऋतिक अपने साथ हुए हादसे को दिखा रहा है। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिहादी युवक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने के बाद भी दम मारने का नाम नही ले रहा है। उसके मन में हिंदूओं के प्रति इतना जहर भरा है कि वह उनकी जान लेने पर अमादा नजर आ रहा है। वह यह भी कहता है कि वो हिंदूओं को इलाके में नहीं रहने देंगे और उन्हें यहां से खदेड़ कर भगा देंगे।
हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चिपका दिए हैं। उनका कहना है कि मुसलमान लोग हथियार लेकर मंडराते रहते हैं जिससे उनमें डर का माहौल है। ऐसी स्थिति में वे यहां नही रह सकते हैं।
इसके बाद पीड़ित ऋतिक सिंह ने थाने में ताहिर, राशिद, सलमान समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि आरोपी सुबह घर में घुस आए और उनके भाई, माता-पिता तथा बहन पर जानलेवा हमला कर दिया था।
पुलिस के ठोस कार्रवाई न करने से नाराज परिजन और स्थानीय लोग नंदग्राम थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। देर शाम कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए, जिसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। सुदर्शन न्यूज ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
वहीं नंदग्राम के एसीपी जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें कुछ लोग झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


