पति ने तड़पा-तड़पाकर कर पत्नी और’ सास को उतारा मौत के घाट, लाश दफना कर लगा दिए केले के पेड़, चार दिन पहले ही खोद ली थी कब्र!.

Banana Trees Over Dead Body: पति ने पत्नी और उसकी मां की हत्या कर दोनों की लाश को घर के बागीचे में दफन कर दिया और फिर वहां केले के पेड़ लगा दिए।

पति ने तड़पा-तड़पाकर कर पत्नी और’ सास को उतारा मौत के घाट, लाश दफना कर लगा दिए केले के पेड़, चार दिन पहले ही खोद ली थी कब्र!.

ओडिशा के मयूरभंज से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने पहले अपनी पत्नी और सास की हत्या की फिर लाश दफन कर उस जगह पर केले के पेड़ लगा दिया। उसने चार दिन पहले ही कथित तौर पर कब्र खोंद ली थी। घटना के बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चलिए बताते हैं कि माजरा क्या है।

रिपोर्ट के अनुसार, पति देवाशीष पात्रा ने पहले तो पत्नी सोनाली और सास सुमती दलाई की पत्थर से वार कर हत्या कर दी फिर उनकी लाश को दफन कर दिया। उसने हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह पुलिस की नजरों से बच जाए। कई दिनों पहले सोनाली और उसकी मां की गुमशुदगी कुलिआणा थाना में दर्ज कराई गई थी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला, इसके बाद ही गांव के लोगों को शक हुआ। गांव के लोगों ने नोटिस किया कि देवाशीष के घर के बगीचे में जमीन खोदी गई थी। गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस घर पहुंची औऱ तलाशी ली, इसके बाद घर के पीछे बगीचे में खुदाई की गई तो वहां दोनों महिलाओं की लाश बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, देवाशीष की यह दूसरी शादी थी, पहली पत्नी के साथ वह कानूनी विवाद में उलझा हुआ है। दूसरी शादी सोनाली से की थी, उससे भी उसके झगड़े होते थे। देवाशीष ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

देवाशीष ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने चार दिन पहले ही गड्ढा खोद लिया था, 15 जुलाई को पत्थर से वार कर दोनों की हत्या कर दी थी फिर घसीट कर दोनों की लाश ले गया और उन्हें वहीं गाड़ दिया। इसके बाद वहां केले के पड़े लगा दिए ताकि किसी को शक न हो। उसने कहा कि वह कुछ और नहीं बता सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं गांव के दंग है।

Leave a Reply