‘पति मेरे ही सामने ननद से संबंध बनाता है…’, कहकर फूट-फूटकर रोने लगी विवाहिता, सुनकर अधिकारी भी रह गए सन्न!

‘पति मेरे ही सामने ननद से संबंध बनाता है…’, कहकर फूट-फूटकर रोने लगी विवाहिता, सुनकर अधिकारी भी रह गए सन्न

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के महारानी लक्ष्मीबाई (MLB) कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की जनसुनवाई आयोजित की गई. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की मौजूदगी में महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े ऐसे मामले सामने आए, जिन्हें सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. इस दौरान कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद थे, जिन्हें लंबित शिकायतों पर कड़ी फटकार और निर्देश दिए गए. जनसुनवाई में सबसे चौंकाने वाला मामला एक विवाहिता ने रखा.

महिला ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसका पति उसकी मौजूदगी में अपनी सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पीड़िता का दावा है कि जब उसने विरोध किया, तो उसे प्रताड़ित किया गया. आरोप लगाया कि पुलिस ने इस गंभीर शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया. महिला ने बताया, “मैं कई बार थाने गई, सास-ससुर को भी बताया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. पुलिस मुझे बार-बार भगा देती थी. अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस को तत्काल एफआईआर (FIR) और जांच के सख्त निर्देश दिए हैं.

30 हजार केस पेंडिंग

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक रिक्तियों पर भी सवाल उठे. यह बात सामने आई कि मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग में पद खाली होने के कारण 30,000 से अधिक शिकायतें धूल फांक रही हैं. जब विजया रहाटकर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया.

उजड़ता घर आयोग ने बसाया

जहां एक ओर गंभीर अपराध सामने आए, वहीं आयोग ने एक टूटते परिवार को जोड़ भी दिया. बच्चों को लेकर पिछले दो महीने से अलग रह रहे एक पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई. आपसी सहमति के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. अध्यक्ष ने मंच पर ही जोड़े को पौधा भेंट कर नई शुरुआत के लिए विदा किया.

“एक साल से पीछा कर रहा मनचला”

शाहपुरा इलाके की एक महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल से एक युवक उसका पीछा कर रहा है, जिससे उसका घर से निकलना दूभर हो गया है. शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर आयोग ने पुलिस कमिश्नर को मौके पर ही एक्शन लेने को कहा.

Leave a Reply